आम आदमी पार्टी (AAP ) की सांसद स्वाति मालीवाल( Swati Maliwal ) के साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर हुई बदसलूकी के मामले में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार देर रात एफआईआर दर्ज की। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (PA) बिभव कुमार का नाम है। बिभव पर सीएम आवास में स्वाति के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप है।
दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल ( Swati Maliwal )का बयान दर्ज कर लिया है। इसके साथ अबतक राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना यह मामला कानूनी कार्रवाईयों की ओर बढ़ता नजर रहा है। स्वाति मालीवाल करीब 4 घंटे से ज्यादा समय तक दिल्ली पुलिस की टीम आज स्वाति मालीवाल के घर पर मौजूद रही। इस दौरान बदसलूकी मामले में उनके बयान लिए गए। जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल के एडीशनल सीपी प्रमोद कुशवाह और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ अंजीता के सामने स्वाति ने बयान दर्ज कराया।
सूत्रों के मुताबिक स्वाति मालीवाल ( Swati Maliwal )ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है। सीएम आवास में स्वाति के साथ जो भी हुआ था सब बताया है, स्टेटमेंट दिया है। स्वाति मालीवाल ने अपने बयानों में सोमवार 13 मई का पूरा घटनाक्रम बताया। किन हालातों में उन्होंने पीसीआर कॉल की उसके बारे में भी पुलिस को बताया। पुलिस ने स्वाति के बयानों के आधार पर कानूनी कार्यवाही शुरू की।
14 मई को संजय सिंह ने कबूल किया कि मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल( Swati Maliwal ) के साथ अभद्रता हुई। उन्होंने मीडिया से कहा, ’13 मई को बहुत ही निंदनीय घटना घटित हुई। सुबह अरविंद केजरीवाल से मिलने स्वाति मालीवाल उनके आवास पर पहुंची थीं। ड्रॉइंग रूम में केजरीवाल का इंतजार कर रही थीं। इस बीच मुख्यमंत्री के पीए बिभव कुमार वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्रता और बदतमीजी की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?