राजस्थान ( Rajasthan )के भरतपुर (Bharatpur ) जिले में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर हलैना के पास जयपुर जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस भीषण सड़क हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई। 13 यात्री घायल हो गए हैं।बस में करीब 65 सवारियां थीं। कुछ लोग खड़े भी थे। बस अलीगढ़ से जयपुर जा रही थी।
भरतपुर (Bharatpur ) पुलिस ने बताया- हादसा आज दोपहर 1:30 बजे हुआ। घायलों को हलैना हॉस्पिटल लेकर गए। 13 में से 8 घायलों को भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया है। 5 घायलों का इलाज हलैना हॉस्पिटल में चल रहा है। भरतपुर में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस के ड्राइवर और कंडक्टर घायल हैं। ट्रक ड्राइवर फरार है। बस उत्तर प्रदेश परिवहन के अलीगढ़ डिपो की है। बस अलीगढ़ से जयपुर जा रही थी। ट्रक भी जयपुर की तरफ जा रहा था। उसमें लकड़ियां भरी हुई थीं।
परिवार के साथ मेहंदीपुर बालाजी जा रहे एक यात्री ने बताया- बस जयपुर जा रही थी। हम मथुरा से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे। बस ड्राइवर ने ओवरटेक किया था। ब्रेक नहीं लगे तो उसने चलते ट्रक में बस घुसा दी। इसके बाद ट्रक काफी दूर बस को घसीटते ले गया।
घायल हुए यात्रियों को भरतपुर (Bharatpur ) के आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर उनका इलाज जारी है। इलाज के दौरान एक महिला की और मृत्यु हो गई। अधिकतर यात्रियों के सिर में चोट लगी है। मेडिकल स्टाफ ट्रॉमा वार्ड में घायलों के इलाज में जुटा है।हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल लेकर गए। भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल लाए गए घायलों में दो बच्चे भी हैं। इनमें एक बच्चा 2 साल का है जबकि दूसरा एक महीने का है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?