प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) शुक्रवार की शाम मुंबई ( Mumbai) पहुंचे। यहां उन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर और वीर दामोदर को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शिवाजी पार्क में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपके पास एक तरफ मोदी का 10 साल रिपोर्ट कार्ड और 25 साल का रोडमैप है। दूसरी तरफ इंडी गठबंधन वालों के पास क्या है- जितने लोग, उतनी बातें। जितने दल, उतनी घोषणाएं और जितने दल, उतने प्रधानमंत्री।
दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि मुंबई शहर सिर्फ सपने देखता नहीं, उन्हें जीता भी है। इस सपनों के शहर में मैं 2047 का सपना लेकर आया हूं। एक सपना, एक संकल्प, विकसित भारत बनाने का। इसमें मुंबई की बहुत बड़ी भूमिका रहने वाली है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद गांधी जी की सलाह पर अगर कांग्रेस को भंग कर दिया होता तो आज भारत कम से कम पांच दशक आगे होता। आजादी के बाद भारत की सभी व्यवस्थाओं का जो कांग्रेसीकरण हुआ उसने देश के पांच दशक बर्बाद किए हैं।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि ये निराशा के गर्त में डूबे हुए वो लोग हैं, जिनको अनुच्छेद 370 को हटना भी असंभव लगता था। आज हमारी आंखों के सामने अनुच्छेद 370 की जो दीवार थी, उसे हमने कब्रिस्तान में गाड़ दिया है। और जो ये सपने संजो रहे हैं कि 370 पुनर्जागरण करेंगे, फिर से लाएंगे तो वो कान खोलकर सुन लें… दुनिया की कोई ताकत दोबारा 370 नहीं ला सकती है।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि जबसे आपने इस सेवक को काम दिया तो 10 साल में आज देश 11वें नंबर से दुनिया की 5वें नंबर की आर्थिक ताकत बनकर खड़ा है। आज भारत में मुंबई में रिकॉर्ड इनवेस्टमेंट आ रहा है और मेरी गारंटी है कि कुछ ही सालों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि मैं आपको विकसित भारत देकर जाने वाला हूं। इसलिए मोदी 24×7 for 2047 के मंत्र के साथ… हर पल आपके नाम, हर पल देश के नाम… जी जान से जुटा है।
मुंबई आने से पहले मोदी ने यूपी के बाराबंकी, फतेहपुर और हमीरपुर में रैलियां कीं। हमीरपुर में मोदी ने I.N.D.I. अलायंस में शामिल कांग्रेस-सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति को अपने वोट बैंक में ट्रांसफर कर संविधान को बदलना चाहती है। ऐसा करके वे (कांग्रेस) वोट जिहाद में लगे हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने कहा कि राम मंदिर भी उनको असंभव लगता था… लेकिन दुनिया को कभी न कभी इस बात को स्वीकार करना पड़ेगा कि भारत भूमि में रहने वाले लोग अपने विचारों और इरादों के इतने पक्के थे कि एक सपना लेकर के 500 साल तक लड़ते रहे। अनेक पीढ़ियों का संघर्ष, लाखों लोगों का बलिदान और 500 साल तक संजोया सपना… आज रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हैं।
पीएम (PM Modi ) ने कहा कि शिवतीर्थ की इस भूमि में यहां कभी बाला साहब ठाकरे और वीर सावरकर की हुंकार गूंजी थी, लेकिन आज विश्वासघाती इंडी अघाड़ी को देखकर उनकी आत्मा को कितना दुख होता होगा। ये नकली शिवसेना वाले.. इन्होंने बाला साहब को धोखा दिया है, इन्होंने शिव सैनिकों के बलिदानों को धोखा दिया है। सत्ता के लिए ये राम मंदिर को गाली देने वालों के साथ चले गए। सत्ता के लिए ये मुंबई हमले के बाद पार्टी कर रहे लोगों के साथ चले गए। जो कांग्रेस दिन-रात वीर सावरकर को गालियां देते हैं आज ये उनके गोद में जाकर बैठे हैं।
20 मई को महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग होनी है। मोदी का तीन दिन में महाराष्ट्र में दूसरा दौरा है। 15 मई को उन्होंने दिंडोरी और कल्याण में सभा की थी।
Memorable Mumbai! Gratitude for the affection. pic.twitter.com/2AqTqTV12y
— Narendra Modi (@narendramodi) May 17, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?