हरियाणा (Haryana ) के नूंह( Nuh ) में कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे (Kundli-Manesar-Palwal Expressway ) पर शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे भीषण हादसा हुआ। यहां मथुरा -वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लग गई। आग्निकांड में दस यात्री जिंदा जल गए। जबकि 28 झुलस गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार सभी लोग पंजाब के रहने वाले हैं।
बस में सवार यात्री बीते शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस किराए पर लेकर बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। वृंदावन में सुबह 6:30 बजे पहुंचने के बाद शुक्रवार रात बस होशियारपुर के लिए वापस निकली थी। बस में 60 लोग सवार थे। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह सभी नजदीकी रिश्तेदार थे। जो पंजाब के लुधियाना होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे।
शुक्रवार-शनिवार की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। देर रात डेढ़ बजे के करीब कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे (Kundli-Manesar-Palwal Expressway ) पर बस में आग लग गई। हादसे से आधा घंटा पहले पेट्रोल पंप पर बस रुकी थी। पेट्रोल पंप पर 30 मिनट तक बस खड़ी रहने के दौरान एसी चल रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एसी में शॉर्ट सर्किट से बस में आग लगी है।चलती बस में आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस में सवार पीड़ित श्रद्धालु सरोज पुंज और पूनम ने बताया कि वह आगे की सीट पर बैठी हुई थी। उन्होंने बस से कूदकर जान बचाई।
घायलों ने बताया है कि हादसा नूंह जिले में तावड़ू गांव के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे (Kundli-Manesar-Palwal Expressway ) पर हुआ। बस में 64 लोग सवार थे। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं और पंजाब-चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। वे मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। साथ ही खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया।
होशियारपुर की निवासी घायल सुनीता शर्मा ने बताया है कि उनके चाचा हर बार बस लेकर धार्मिक स्थल पर जाते हैं। वे लोग पहले वृंदावन-मथुरा फिर अयोध्या, इलाहाबाद, बनारस से होकर कल वृंदावन पहुंचे थे। यहां से सभी लोग रात में पंजाब जाने के लिए निकले।
रास्ते में उनकी बस में आग लगी और धुआं ही धुआं भर गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। खिड़कियां तोड़कर लोग बाहर कूदे। बाहर आकर हाईवे पर काफी लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। लोग सिर्फ वीडियो ही बनाते रहे।
#WATCH | Haryana: Eight people were killed and over 20 injured after the bus they were travelling in caught fire on the Kundli-Manesar-Palwal (KMP) Expressway in Nuh. The bus was returning from Vrindavan. pic.twitter.com/16IuWriUgo
— ANI (@ANI) May 18, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?