रूस ( Russia ) और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच रविवार को रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला कर दिया। हमले में 11 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी शहर खार्किव के मेयर इहोर तेरेखोव ने सोशल मीडिया पर बताया कि दो रूसी मिसाइलों ने एक रिसॉर्ट पर हमला किया। यहां लोग आराम कर रहे थे। हादसे में पांच लोगों की मौत के अलावा 16 लोग घायल भी हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिसॉर्ट पूरी तरह नष्ट हो गया है। यह एक शक्तिशाली विस्फोट था। रूस ने 15-20 मिनट के अंतराल पर दो विस्फोट किए। हमले के दौरान रिसॉर्ट के सामने रहने वाली एक महिला वेलेंटीनी घर पर ही थी। उसके चेहरे पर खून था। रोते-रोते उसने बताया कि विस्फोट में उसके पति की मौत हो गई। महिला ने रोते हुए कहा कि रूस जानवर है। निर्दोष लोगों पर क्यों हमला किया जा रहा है।
एक पुलिस अधिकारी यारोस्लाव ट्रोफिमको ने बताया कि यहां कोई भी सैनिक नहीं था। यहां लोग आराम करने आते हैं। यहां बच्चों थे। महिलाएं थीं। सभी सामान्य लोग थे, जो छुट्टी का मजा ले रहे थे।
23 फरवरी 2022 की रात रूस ( Russia ) के व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का एलान किया। चंद घंटे बाद यानी 24 फरवरी की तड़के सुबह अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले होने लगे। रूस के इस हमले से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। उधर यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की।
रूस ( Russia ) और यूक्रेन के बीच युद्ध के शुरू होने के साथ शुरू हो गया दुनिया का दो धड़ों में बंटना। यूक्रेन का साथ देने के लिए नाटो सदस्य देश खड़े हो गए तो अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड, फ्रांस समेत कई देशों ने युद्ध से बाहर रहते हुए इसको मदद पहुंचानी शुरू कर दी। दूसरी ओर चीन, दक्षिण कोरिया, ईरान जैसे देश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस के साथ खड़े हैं। भारत की बात करें तो इसने किसी का पक्ष नहीं लिया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत सार्वजनिक रूप से इस युद्ध की समाप्ति के लिए प्रतिबद्ध है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?