फर्रुखाबाद लोकसभा सीट के लिए एटा (Etah ) जिले की अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर फर्जी मतदान करने का वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है। वीडियो में बूथ संख्या-343 खिरिया पमारान में एक लड़का बीजेपी प्रत्याशी मुकेश राजपूत के पक्ष में 8 वोट डालने का वीडियो बनाता है। एक के बाद एक फर्जी मतदान करता है। इस वीडियो के वायरल होने पर जिला प्रशासन ने एटा के थाना नया गांव में एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुए एक वीडियो ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में सरगर्मियां ला दीं। वीडियो में फर्जी वोट डालते हुए दिखाई दे रहा युवक खिरिया पमारान के प्रधान अनिल ठाकुर का बेटा राजन सिंह ठाकुर बताया जा रहा है। फर्रुखाबाद लोकसभा क़े समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य ने मामले की शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त, एटा और फर्रुखाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी से की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एटा (Etah ) जिले में अलीगंज क़े एसडीएम प्रतीत त्रिपाठी ने नयागांव थाना में आईपीसी की धारा 171 एफ, 419 व आईटी एक्ट की धारा 66 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 132, 136, 128 क़े तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस मामले में अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वीडियो को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव( Akhilesh Yadav ) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई जरूर करे, नहीं तो…। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि इस मामले में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। कई बार वोट डालने वाला व्यक्ति खिरिया पामारन गांव का निवासी राजन सिंह है, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि संबंधित पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को सस्पेंड करने के साथ ही आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। भारत निर्वाचन आयोग से वहां पुनर्मतदान की संस्तुति कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि संबंधित पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को सस्पेंड करने के साथ ही आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। भारत निर्वाचन आयोग से वहां पुनर्मतदान की संस्तुति कर दी गई है। मतदाताओं की पहचान के लिए आयोग की ओर से जारी निर्देशों का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो…
भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है। #नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/8gwJ4wHAdw
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 19, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?