सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra )ने हाल ही में इटली की राजधानी रोम में करोड़ों का नेकलेस पहनकर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा बुल्गारी ज्वेलरी ब्रांड की 140वीं एनिवर्सरी के मौके पर एक इवेंट में शामिल हुई थीं। इवेंट में उन्होंने बल्गरी ब्रांड का सबसे महंगा नेकलेस पहना था, जिसकी कीमत 358 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
प्रियंका ( Priyanka Chopra )हमेशा अपने खूबसूरत अंदाज से लोगों को प्रभावित करती हैं। इन दिनों अपनी हॉलीवुड की आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। हाल ही में वो इटली में आयोजित बुल्गारी के इवेंट में शरीक हुईं। इस इवेंट में उनका अंदाज देखने लायक था। इस इवेंट में उनका अंदाज काफी ग्लैमरस लगा।
इस कार्यक्रम में अभिनेत्री ने ऐनी हैथवे, लियू यीफेई और शू क्यूई के साथ भी पोज दिए। भले ही कार्यक्रम में कई सितारे मौजूद थे, लेकिन लोगों की निगाहें प्रियंका पर टिक गईं। प्रियंका इस इवेंट में खूबसूरत सा ऑफ शोल्डर गाउन पहनकर पहुंची थीं। उनके इस लुक में हर किसी का ध्यान एक्ट्रेस के नेकलेस ने खींचा। उनका ये नेकलेस काफी खास लग रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra )का ये हार Serpenti Aeterna कंपनी का है। इस खूबसूरत से हार को बनाने में करीबन 2800 घंटे लगे। इसमें 140 कैरेट डायमंड लगे हैं। इन हीरों को कट करके 7 ड्रॉप शेप का ये खूबसूरत चमचमाता नेकलेस तैयार किया गया है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा ने 140 कैरेट वाला डायमंड नेकलेस पहना था, जिसकी कीमत 300 करोड़ से ज्यादा है। ये बल्गरी ब्रांड का सबसे ज्यादा कीमत वाला नेकपीस है।
प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें बल्गरी के ऑफिशयल इंस्टाग्राम पेज पर जारी की गई हैं। तस्वीरों के साथ लिखा गया है, इटरनल ब्यूटी। ग्लोबल ब्रांड एंबेसेडर प्रियंका चोपड़ा एक्स्ट्रा बल्गरी ज्वेलर्स के सबसे कीमती आर्ट वर्क एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी सर्पेंटी एटर्ना नेकलेस में चमकती हुईं। इस अद्भुत पीस को बनने में 2 हजार 800 घंटे लगे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra )जल्द ही फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं। कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी है हालांकि इस पर अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा प्रियंका, जॉन सेना और इद्रिस एल्बा स्टारर हॉलीवुड फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट और फ्रैंक ई. फ्लॉवर्स के निर्देशन में बनने वाली हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ का भी हिस्सा हैं। इसके अलावा वो बैरी एवरिच की डॉक्यूमेंट्री बॉर्न हंग्री की को-प्रोड्यूसर भी हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?