बिहार (Bihar ) की गोपालगंज (Gopalganj)लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सुजीत राम को गोपालगंज पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही साथ कई वाहन भी जब्त किये गये हैं। स्थानीय पुलिस का कहना है कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
25 मई को बिहार की गोपालगंज सीट पर वोटिंग होगी। बसपा की टिकट पर सुजीत कुमार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं चुनाव से दो दिन पहले गुरुवार को उनकी गिरफ्तारी हो गई।
इस संबंध में गोपालगंज (Gopalganj)पुलिस का कहना है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को बसपा पार्टी के उम्मीदवार सुजीत कुमार राम द्वारा रैली और जुलूस निकालने अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन के द्वारा बसपा प्रत्याशी को भगवानपुर से चनावे, थावे गोपालगंज होते हुए भड़कुईया कोईनी, बरौली से होते हुए धर्मपरसा तक अनुमति दी गई थी। रैली का निर्धारित समय 12:00 बजे से 3:00 बजे अपराह्न तक था, लेकिन बसपा प्रत्याशी ने रूट चार्ट का उल्लंघन कर अपनी गाड़ी कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांव में जाकर प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया।
साथ ही जिस वाहन का प्रयोग प्रचार प्रसार हेतु किया जा रहा था, उस वाहन का प्रचार प्रसार के लिए अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। इस बात की जानकारी जिले के पुलिस प्रशासन को मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपालगंज (Gopalganj) से बसपा के उम्मीदवार सुजीत कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बिना अनुमति के प्रचार कर रहे वाहनों को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। इस मामले में कुचायकोट थाने की पुलिस का कहना है कि बसपा प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है
बताया कि बिना अनुमति चुनाव प्रचार कर रहे बसपा प्रत्याशी को गिरफ्तार किया गया है। बिना अनुमति वाहन का प्रयोग चुनाव प्रचार के लिए करने पर वाहन भी जब्त कर लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?