उत्तर प्रदेश के एटा (Etah ) जिले में गुरुवार की देर शाम दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता व दो बेटों सहित दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसा एटा (Etah ) जिले में रिजोर थाना क्षेत्र के बाकलपुर के पास हुआ। गुमानपुर गांव निवासी महावीर सिंह (35) अपने दो पुत्र पीयूष (7) और यश (5) के साथ ही पत्नी नीरज के साथ बाइक से ससुराल नगला रंजीत जसराना से वापस आ रहे थे। बृहस्पतिवार शाम वह बाकलपुर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।
इससे दोनों बाइकों पर सवार छह लोग दूर जा गिरे। राहगीरों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज लेकर आई। यहां इमरजेंसी में चिकित्सक ने गुमानपुर निवासी महावीर सिंह, पीयूष व यश को मृत बता दिया।
जबकि दूसरी बाइक पर सवार जलेसर के महावीरगंज निवासी ललित को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल नीरज को आगरा रेफर किया गया है। फफोतू निवासी राजा का उपचार चल रहा है। पुलिस ने चारों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है।
सूचना मिलते ही एटा (Etah ) जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी, कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार मेडिकल कॉलेज पहुंची और पीड़ितों से बातचीत की। अपर जिला अधिकारी एटा सत्य प्रकाश ने कहा कि मृतकों का रात में ही पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और उनको नियमानुसार शासन से मिलने वाली सहायता राशि दी जाएगी।
हादसे में गुमानपुरा के एक ही परिवार के महावीर और उनके दो बेटों की मौत हुई है और पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी बाइक पर सवार फफोतू निवासी ललित की मौत हो गई। राजबाबू की हालत गंभीर है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?