चुनावों पर नजर रखने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने लोकसभा चुनाव लड़ रहे 8,360 उम्मीदवारों में से 8,337 की शैक्षणिक योग्यता का विश्लेषण करके यह रिपोर्ट तैयार की है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा चुनाव लड़ रहे करीब 121 उम्मीदवारों ने खुद को अनपढ़ घोषित किया है। 359 ने कहा है कि उन्होंने 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की है, जबकि 647 उम्मीदवारों ने अपनी शिक्षा का स्तर 8वीं कक्षा तक बताया है। करीब 1,303 उम्मीदवार 12वीं पास हैं। 1,502 उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री है। पीएचडी करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 198 हैं।एडीआर (ADR) ने यह रिपोर्ट हर चरण में प्रत्याशियों की ओर से दायर की गई हलफनामे पर तैयार की गई है।
एडीआर (ADR) की रिपोर्ट में तीसरे चरण में, 639 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच बताई, जबकि 591 उम्मीदवारों ने खुद को स्नातक या उच्चतर शिक्षित बताया। इसके अतिरिक्त, 56 सिर्फ साक्षर हैं और 19 निरक्षर हैं। तीन उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का खुलासा नहीं किया। चौथे चरण के लिए, 644 उम्मीदवारों ने अपनी शिक्षा का स्तर 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित किया, जबकि 944 ने स्नातक या उच्चतर बताया। तीस उम्मीदवारों ने खुद को सिर्फ साक्षर बताया और 26 ने निरक्षर बताया। पांचवें चरण में, 293 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच बताई, जबकि 349 ने खुद को स्नातक या उच्च डिग्री वाला बताया। लगभग 20 उम्मीदवार सिर्फ साक्षर हैं और पांच निरक्षर हैं।
एडीआर (ADR) की रिपोर्ट में बताया है दो उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का खुलासा नहीं किया। छठे चरण में, 332 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की, जबकि 487 ने स्नातक या उच्चतर शिक्षा प्राप्त बताया है। 22 डिप्लोमा धारक हैं, 12 उम्मीदवार सिर्फ साक्षर हैं और 13 निरक्षर हैं। सातवें चरण में, 402 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं कक्षा के बीच बताई, जबकि 430 ने खुद को स्नातक या उच्चतर शिक्षित बताया। 20 डिप्लोमा धारक हैं, 26 उम्मीदवार साक्षर हैं और 24 निरक्षर हैं। दो उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का खुलासा नहीं किया। चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। मतगणना चार जून को होगी। पांच चरण पूरे हो चुके हैं जबकि छठा और सातवां चरण क्रमशः 25 मई और एक जून को निर्धारित है।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा