उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) मथुरा ( Mathura) से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को दो किशोरी और एक महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। आसपास के लोगों ने देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
घटना मथुरा( Mathura) -आगरा रेलवे ट्रैक पर बाजना पुल के पास की है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि देखने से मां-बेटियां प्रतीत हो रहीं हैं। किसी कारणवश एक साथ सुसाइड कर ली हैं। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मथुरा-आगरा रेलवे ट्रैक पर हाईवे थाना क्षेत्र में बाजना पुल के पास शुक्रवार दोपहर दो किशोरी व एक महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भी पहुंच गई। तीनों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। हाईवे थाने ने शवों को मोर्चरी भेज दिया है। शिनाख्त के प्रयास जारी है।
मथुरा ( Mathura) के एसपी सिटी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1.20 बजे की है। रेलवे ट्रैक पर काम कर रही गैंगमैन टीम ने बताया कि एक महिला व दो किशोरी भूतेश्वर की ओर से पैदल आईं। बाजना पुल से आगे खंभा संख्या 1402/5ए के पास ट्रैक पर खड़ी हो गईं। उसी वक्त मालगाड़ी आई और तीनों कट गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर भी मचाया। मगर, वह तीनों ट्रैक से नहीं हटी थीं।
बताया कि फिलहाल जांच व मौके पर मौजूद लोगों के बयान से यही सामने आ रहा है कि इन्होंने सुसाइड की है। शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। वहीं, एक किशोरी की उम्र 12 और दूसरी की उम्र करीब 14 वर्ष के करीब है। देखने में यह मां-बेटियां प्रतीत हो रही हैं। मगर, अभी शिनाख्त होने तक कुछ भी पुख्ता रूप से नहीं कहा जा सकता है।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा