महाराष्ट्र (Maharashtra ) के सोलापुर ( Solapur ) में साइबर ठग ने व्हाट्सएप डीपी में बॉम्बे हाईकोर्ट के जज की फोटो लगाकर जिला जज के साथ ठगी की है। व्हाट्सएप पर जज की फोटो देखकर जिला जज को लगा कि वे वास्तव में जज से ही बात कर रहे हैं।रिपोर्ट के मुताबिक साइबर ठगों ने व्हाट्सएप डीपी में बॉम्बे हाईकोर्ट के जज की फोटो लगाकर जिला जज से 50,000 रुपये की ठगी की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज की है और जांच की जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक सोलापुर ( Solapur ) जिला जज के पास एक व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया जिसमें 50,000 रुपये की मांग की गई थी और कहा गया था कि शाम तक पैसे लौटा दिए जाएंगे। डीपी में हाईकोर्ट के जज की फोटो होने के कारण जिला जज ने भरोसा कर लिया और पैसे ट्रांसफर कर दिए।
सोलापुर ( Solapur ) के जिला जज को उस वक्त ठगी होने का अहसास हुआ जब ठग ने दोबारा पैसे मांगे। उसके बाद जिला जज ने हाईकोर्ट के रजिस्टार को कॉल किया और पूछा तब पता चला कि हाईकोर्ट के जज ने किसी से कोई पैसे नहीं मांगे हैं। इस मामले को लेकर साइबर पुलिस में केस दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।
व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो बदलकर पैसे मांगने की ठगी देश में बड़े स्तर पर चल रही है। आए दिन लोगों को इसका शिकार बनाया जा रहा है। यदि आपके पास भी इस तरह के कोई मैसेज आते हैं और पैसे की मांग की जाती है तो सावधान रहें और फोन करके उस शख्स से बात करें जिसके नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। बिना जांच किए पैसे भेजने की गलती ना करें।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?