आम आदमी पार्टी (AAP ) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ( Swati Maliwal ) ने एक बार फिर से अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को कहा कि ‘आप के नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे चरित्र हनन और शर्मसार करने वाले अभियान के बाद से मुझे दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं’। उन्होंने कहा कि यह तब और बढ़ गया जब यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा मेरे खिलाफ एकतरफा वीडियो पोस्ट की।
स्वाति मालीवाल ( Swati Maliwal ) ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा, – ‘जब से मेरी पार्टी आप के नेताओं और वॉलंटियर्स ने मेरे खिलाफ चरित्र हनन, भावनाएं भड़काने और मुझे शर्मसार करने का अभियान चलाया है, तब से मुझे रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
यह तब से और बढ़ गया है, जब से यूट्यूबर ध्रुव राठी ने मेरे खिलाफ एकतरफा वीडियो पोस्ट किया। उनके जैसे लोग खुद को स्वतंत्र पत्रकार होने का दावा करते हैं। हालांकि वे आप प्रवक्ताओं की तरह काम कर रहे हैं।’आप के अन्य प्रवक्ताओं की तरह मुझे इस हद तक शर्मिंदा कर रहे हैं कि अब मुझे अभद्रता और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, ध्रुव राठी ने 4 दिन पहले इंस्टाग्राम पर केजरीवाल के PA बिभव कुमार और स्वाति मालीवाल के बीच मारपीट केस पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसी पर स्वाति मालीवाल ने कहा है कि ध्रुव राठी ने मेरा पक्ष जाने बिना वीडियो बनाया।
स्वाति ने अपनी पोस्ट में लिखा- जहां तक पार्टी की बात है तो यह बिल्कुल साफ है कि वे मुझे अपनी शिकायत वापस लेने के लिए डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। ध्रुव राठी को अपना पक्ष बताने के लिए मैंने उनसे संपर्क करने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने मेरे कॉल और मैसेज को नजरअंदाज किया।
स्वाति ( Swati Maliwal ) ने कहा- ध्रुव राठी ने मुझे इस हद तक शर्मिंदा किया है कि अब मुझे हद से ज्यादा गालियां और धमकियां मिल रही हैं। जिस तरह से पूरी पार्टी और उसके समर्थकों ने मुझे बदनाम करने और शर्मिंदा करने का प्रयास किया है, वह महिलाओं के मुद्दों पर उनके रुख के बारे में बहुत कुछ बताता है।
आप सांसद ने कहा- मैं दिल्ली पुलिस में रेप और हत्या की धमकियों के खिलाफ केस दर्ज करा रही हूं। मुझे उम्मीद है कि वे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। अगर मेरे साथ कुछ हुआ तो सबको पता है कि लोगों को उकसाने वाला कौन है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?