आगरा ( Agra ) के थाना कमला नगर के बल्केशवर में न्यू आदर्श नगर में बदमाशों ने चांदी कारोबारी प्रेम प्रकाश गुप्ता के फ्लैट में घुसकर गृहस्वामिनी की हत्या कर दी और जेवरात और नकदी लूट ली। बदमाश गृहस्वामिनी की 12 वर्षीय मूक बधिर नातिनी को दूसरे कमरे में बंद करके भाग निकले। फ्लैट का बाहर से ताला भी लगा गए।
रात में कारोबारी के घर लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर डीसीपी सिटी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।थाना कमला नगर क्षेत्र के न्यू आदर्श नगर निवासी प्रेम प्रकाश गुप्ता का बाग मुजफ्फर खां में चांदी का कारखाना है। वहीं उनका पैतृक घर भी है। कारोबारी का बेटा अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ पैतृक घर में ही रहता है। पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाता है।
कारोबारी अपनी पत्नी मंजू गुप्ता (65 वर्ष) और 12 साल की मूक बधिर नातिनी बिट्टू के साथ न्यू आदर्श नगर स्थित सुनील सदन के प्रथम तल के फ्लैट में रहते हैं। इस अपार्टमेंट के ऊपरी हिस्से में दो अन्य परिवार रहते हैं। भूतल पर डांस एकेडमी संचालित है। अपार्टमेंट घनी आबादी के बीच स्थित है। लेकिन यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।
आगरा ( Agra ) पुलिस ने बताया कि प्रेमप्रकाश रोजाना रात नौ बजे तक कारखाना बंद करके घर पहुंचते हैं। रविवार की रात करीब 9 बजे घर पहुंचे तो फ्लैट का ताला बाहर से लगा हुआ था। उन्होंने ताला खोलकर अंदर देखा तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। पत्नी को आवाज लगाई मगर कोई जवाब नहीं मिला।
इस पर उन्होंने रसोई में जाकर देखा तो उनकी पत्नी मंजू देवी लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थीं। उनके गले पर चोट के निशान थे। उनके शरीर पर पहने हुए जेवर भी गायब थे। घर की अलमारियां भी खुली हुई पड़ी थीं। बिट्टू दूसरे कमरे में बंद थी। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने मंजू देवी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की। जो भी जेवरात और नकदी मिली वह लूट ले गए। फ्लैट की दूसरी चाबी मंजू देवी के पास रहती थी। कारोबारी ने आगरा ( Agra )पुलिस को बताया कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद चाबी लेकर ताला लगाया और फरार हो गए।
थाना कमला नगर क्षेत्रान्तर्गत महिला का शव मिलने की सूचना पर @CPAgra_ @DCPCityAgra, एसीपी हरीपर्वत द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्यों का संकलन कर, शव को कब्जे में लेकर की जा रही विधिक कार्यवाही के सम्बन्ध में @DCPCityAgra द्वारा बाइट। pic.twitter.com/90IMxEwZAC
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) May 26, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?