छिंदवाड़ा (Chhindwara ) जिले की अंतिम सीमा में बसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदलकछार में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई है। इसके पश्चात हत्यारे ने भी फांसी लगाकर स्वयं भी जीवन लीला समाप्त कर ली है। आरोपी ने सबसे पहले अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर मां-बहन, भाई-भाभी और दो भतीजियों-भतीजे को मार डाला। ताऊ के घर जाकर 10 साल के बच्चे पर भी हमला किया। उसका जबड़ा कट गया। वह जान बचाकर भाग गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना छिंदवाड़ा (Chhindwara ) जिले के तामिया तहसील में थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव की है। मंगलवार-बुधवार की रात 2.30 बजे आरोपी दिनेश उर्फ भूरा ने पत्नी (23), मां (55), बड़े भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), दो भतीजी (4 और डेढ़ साल) को मार डाला। परिवार के पास 4 एकड़ खेती थी। घटना के बाद से गांव के लोगों में डर बना हुआ है। गांव में पुलिस बल तैनात है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की शादी बीते 21 मई को हुई थी और सबसे पहले उसने पत्नी को ही मौत के घाट उतारा आरोपी द्वारा फिर 55 वर्षीय मां, 35 वर्षीय भाई, 30 वर्षीय भाभी, 16 वर्षीय बहन, 5 वर्षीय भतीजी, 4 एवं डेड वर्षीय दो भतीजियों को कुल्हाड़ी मार के मौत के घाट उतार दिया पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यह घटना दु:खद है, ऐसी घटना सभी को झकझोर देती है। दु:ख की इस घड़ी में मैं प्रभावित परिवार के साथ हूं। इस घटना की जांच कराएंगे। मंत्री संपतिया उइके को छिंदवाड़ा जाने के लिए कहा है। संपतिया उइके जी वहां जाकर बचे हुए परिवार के लोगों से मिलेंगी। प्रारंभिक जांच में नवयुवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है। मुझे इस बात का बहुत दु:ख है. शोक की इस घड़ी में सरकार मदद करेगी।
छिंदवाड़ा (Chhindwara ) एसपी ने बताया कि बोदल कछार आदिवासी बहुल्य गांव है। आरोपी दिनेश का घर गांव में एक तरफ है। बसाहट कम है। परिवार के सभी लोगों को मारने के बाद वह ताऊ के घर पहुंचा। ताऊ का घर उसके घर से 50 मीटर दूर है। यहां उसने 10 साल के बच्चे पर हमला किया, कुल्हाड़ी बच्चे के जबड़े पर लगी। इतने में उसकी दादी ने आकर शोर मचाया, तो आरोपी भाग निकला। आसपास के लोग भी जुट गए और पुलिस को खबर की।
छिंदवाड़ा के थाना माहुलझीर के अंतर्गत जंगल में स्थित जनजातीय बाहुल्य ग्राम बोदलकछार में मानसिक रूप से अस्वस्थ दिनेश उर्फ भूरा गोंड द्वारा अपने परिवार के 08 सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्या करने और उसके बाद स्वयं फांसी लगाकर जान देने का समाचार अत्यंत दुखदायक एवं ह्रदय विदारक है।… pic.twitter.com/UhzFWrUnNB
— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) May 29, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?