उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor ) जिले में मेरठ -पौड़ी नेशनल हाईवे पर बुधवार की शाम को प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर बाइक से फरार हो गए। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की सूचना मिलने पर एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी ने मर्डर के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सेंट मेरी स्कूल के पास की है।
बिजनौर (Bijnor ) जिले मेंआदमपुर की मन्नू पुरम कॉलोनी के रहने वाले सुशील कुमार (45) पुत्र रामदिया श्री हॉस्पिटल के पास दुकान पर गए थे। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे दो नकाबपोश हमलावरों ने कनपटी से सटाकर सुशील कुमार गोली मार दी। गोली चलने से इलाके में हडकंप मच गया।
घटनास्थल से थोड़ी दूर स्थित सेंट मैरी चौराहे पर खड़ी यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सुशील कुमार को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने सुशील कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्साए परिजनों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही हत्याकांड को अंजाम देने की वजह भी तलाश रही है।
बिजनौर (Bijnor ) के एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया किघटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?