उत्तर प्रदेश के आगरा ( Agra ) में जल निगम ( Jal Nigam)की पानी की टंकी में बृहस्पतिवार को नाबालिग मजदूर की डूबने से मौत हो गई। वह ठेकेदार के साथ वाल्व ठीक करने का कार्य कर रहा था। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन पहुंच गए। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही की वजह से हादसा हुआ।
घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन आ गए। मृतक अजय के पिता शंकर ने बताया कि वह मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं। बेटा नाबालिग था। वह मजदूरी करता था। टंकी में कार्य कराते समय सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। इस कारण हादसा हो गया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ी भदौरिया की है। यहां जल निगम ( Jal Nigam)ने पानी की टंकी का निर्माण कराया है। फैजाबाद की कंपनी ने निर्माण कार्य किया है। जनवरी में टंकी जल निगम संचालित कर रहा है। मगर, मेंटेनेंस कार्य की जिम्मेदारी निजी कंपनी के पास ही है।
एसीपी लोहामंडी ने बताया कि 15 दिन से जल निगम ( Jal Nigam) टंकी के वाल्व से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। इस पर कंपनी की ओर से ठेकेदार रमेश के साथ बोदला का अजय कार्य कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर को अजय वाल्व ठीक करने के बाद पानी की टंकी पर गया था।
वह टंकी में पैर फिसलने से गिर गया। किसी तरह के सुरक्षा उपकरण न होने के कारण बाहर नहीं आ सका। 4 घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?