उत्तर प्रदेश के झांसी ( Jhansi ) जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शनिवार की रात को प्रेमनगर की पुरानी पुलिस चौकी के तलैया मोहल्ले में हुई वारदात से लोग सिहर उठे। युवक ने यहां पत्नी और 4 साल के बेटे की हत्या कर शव खूंटी से लटका दिया। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।
झांसी ( Jhansi ) पुलिस का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था। आज भी वह शराब के नशे में ही ससुराल पहुंचा था। उस वक्त घर में मां-बेटे के अलावा कोई नहीं था। पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और उसके बाद दोनों की हत्या करके खुद ने भी रसोई में जाकर फांसी लगा ली।
झांसी ( Jhansi ) की शहर कोतवाली के पठौरिया मोहल्ला निवासी नीलेश साहू (40) का आठ साल पहले तलैया मोहल्ला निवासी प्रियंका (35) से विवाह हुआ था। परिवार में चार साल का बेटा हिमांशु था। नीलेश ऑटो चलाता था। 29 मई को प्रियंका के भतीजे प्रियांशु के पहला जन्मदिन था।
बर्थ डे मनाने प्रियंका अपने बेटे हिमांशु के साथ 28 मई को मायके आ गई। तब से वह यहीं रह रही थी। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि परिजनों से की गई पूछताछ के बाद जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शनिवार शाम प्रियंका की मां कमलेश पास के मोहल्ले बल्लमपुर गई थी जबकि भाई मोनू अपनी छोटी बहन से मिलने बबीना चला गया।
थाना प्रेमनगर क्षेत्रातंर्गत घर में एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों के शव मिलने की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर की जा रही कार्यवाही आदि के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की वीडियो बाइट। pic.twitter.com/7goUYqt4lu
— Jhansi Police (@jhansipolice) June 1, 2024


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत