पंजाब (Punjab) के फतेहगढ़ साहिब ( Fatehgarh Sahib )सरहिंद में बड़ा रेल हादसा हुआ है। दो मालगाड़ी ( Goods Train ) और एक यात्री ट्रेन आपस में टकराई हैं। पायलट समेत कई घायल हो गए। दोनों माल गाड़ियों के पायलट घायल हुए हैं।
में आज सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ी ( Goods Train ) टकरा गईं। इनमें से एक का इंजन पलट गया और बाजू वाले ट्रैक से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन से टकराया। हादसे में मालगाड़ी के 2 लोको पायलट घायल हुए हैं, जिन्हें पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर किया गया।
यह हादसा कुछ वैसा ही था, जैसा बीते साल ओडिशा के बालासोर में हुआ था। उस हादसे में रेलवे ट्रैक पर पहले से खड़ी ट्रेन को दूसरी ट्रेन ने आकर टक्कर मारी थी। इस टक्कर के दौरान तीसरी गाड़ी वहां से गुजर रही थी, वह भी हादसे का शिकार हुई। इस रेल हादसे में 293 से ज्यादा लोगों की मौत और 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।फतेहगढ़ साहिब में हुए इस हादसे की रूपरेखा कुछ वैसी ही है, लेकिन गति धीमी होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया है।
जानकारी के अनुसार, डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के फतेहगढ़ साहिब ( Fatehgarh Sahib )में न्यू सरहिंद स्टेशन पर कोयले से भरी गाड़ी खड़ी थी, जिसे रोपड़ भेजा जाना था। इसी ट्रैक पर पीछे से एक अन्य कोयले से भरी गाड़ी आई, जिसकी टक्कर पहले से खड़ी कोयले की मालगाड़ी के साथ पीछे से हुई। इससे मालगाड़ी का इंजन पलट गया।
इसी बीच कोलकाता से जम्मू तवी को जाने वाली स्पेशल समर गाड़ी (04681) अंबाला से लुधियाना की तरफ जाने के लिए निकली। जब यह ट्रेन न्यू सरहिंद स्टेशन के पास पहुंची तो इसकी रफ्तार धीमी थी। इसी दौरान दो मालगाड़ियों की टक्कर हुई। टक्कर लगने के बाद जब इंजन पलटा तो वह पैसेंजर ट्रेन से टकराया।
फतेहगढ़ साहिब( Fatehgarh Sahib ) हादसे में पैसेंजर ट्रेन की रफ्तार धीमी थी तो ड्राइवर ने फौरन गाड़ी रोक ली और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, गाड़ी को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। वहीं, ट्रैक का बुरा हाल है। हादसे के बाद पैसेंजर ट्रेन को दूसरा इंजन लगाकर राजपुरा भेज दिया गया है। साथ ही ट्रैक सुधारने का काम शुरू किया गया है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मालगाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं। हादसे के बाद रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने इंजन से शीशे को तोड़कर अंदर फंसे लोको पायलट निकाले। वहां से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
के सिविल अस्पताल में डॉ. इरविन प्रीत कौर ने बताया है कि रेल हादसे के बाद उनके यहां दो लोको पायलट लाए गए थे। उनकी पहचान विकास कुमार और हिमांशु कुमार निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। विकास को हेड इंजरी है और हिमांशु के पीठ में चोट आई है। इन दोनों को फर्स्ट एड देने के बाद पटियाला रेफर किया गया।
#WATCH | Punjab: Two goods trains collided near Madhopur in Sirhind earlier this morning, injuring two loco pilots who have been admitted to Sri Fatehgarh Sahib Civil Hospital. pic.twitter.com/0bLi33hLtS
— ANI (@ANI) June 2, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?