मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के नदिया ( Nadia ) जिले में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता को पहले गोली मारी। जब वह बचने के लिए भागा, तो तेजधार हथियार से उसकी गर्दन काटकर अपने साथ ले गए। भाजपा ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया, भाजपा कार्यकर्ता हफीजुल शेख शनिवार रात नदिया ( Nadia ) के कालीगंज में चाय की दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक पर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं, मृतक के बड़े भाई जैनुद्दीन मोल्ला का कहना है कि हफीजुल दुकान पर कैरम खेल रहा था। इसी बीच तृणमूल के गुंडों ने भाई को कई गोलियां मारीं। जान बचाने के लिए जब वह भागा तो तेज हथियार से उसकी गर्दन काटकर साथ लेते गए। मोल्ला ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। हफीज के परिवार के मुताबिक वो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुआ था।नदिया ( Nadia ) जिले की पुलिस का ये भी कहना है की हफीज और उसकी हत्या करने वाले दोनों ही आपराधिक मानसिकता के हैं।
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया, बंगाल में हत्याओं का दौर फिर शुरू हो गया है। वहीं, कृष्णानगर से भाजपा प्रत्याशी अमृता राय ने कहा, यह नृशंस हत्या और प्रतिशोध का मामला है। अगर ऐसा नहीं होता, तो क्या वे उसकी गर्दन लेकर जाते। उन्होंने कहा, इसमें पुलिस की भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनावों से पहले और बाद में हिंसा की घटनाएं होती रही हैं। इस बार भी लोकसभा चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं हुई थीं और कुछ लोगों की जान गई थी। इससे पहले जब पिछली बार पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव हुए थे, तब भी जमकर हिंसा हुई थी। हिंसा ऐसी थी कि बंगाल के एक इलाके से लोगों को पलायन कर असम में शरण भी लेनी पड़ी थी। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। सीबीआई ने इस मामले में सत्तारूढ़ टीएमसी के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया था। अब बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के बाद बंगाल में बीजेपी बनाम टीएमसी के बीच फिर आरोप और प्रत्यारोप का दौर चलने की संभावना बन गई है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत