जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) जिले के निहामा इलाके में सोमवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था। सुबह ही खबरें मिल रही थी कि मुठभेड़ स्थल पर लश्कर कमांडर रियाज डार घिर गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी दोनों आतंकियों की पहचान की पुष्टि नहीं की है। इसकी प्रक्रिया जारी है।
कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि सोमवार सुबह जिला पुलवामा (Pulwama) के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। घेरा सख्त होता आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसी बीच जिस घर में आतंकी छिपे हैं, उसमें आग भड़क गई। इसी बीच दो आतंकवादी मारे गए हैं।
इससे पहले, कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में हथियारों, गोला-बारूद और युद्ध जैसे सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था।मुठभेड़ में मारे गए टॉप कमांडर रियाज डार के परिवार को मुठभेड़ स्थल पर लाया गया था है, ताकि उनके कहने पर वह सरेंडर कर दे।
कश्मीर में एक महीने के भीतर आतंकियों के साथ मुठभेड़ की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 7 मई को कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था।
Bodies of 02 #terrorists killed in the anti-terrorist operation recovered so far. Identity & affiliation being ascertained. #Operation in progress. Further details shall follow.@JmuKmrPolice https://t.co/Y26bnyNqqs
— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) June 3, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?