बालीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला जवान ने थप्पड़ मारा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के बाद महिला जवान वहां से निकल जाती है। हालांकि इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरा मच गई। इस बीच अब एक्शन लेते हुए सीआईएसएफ की महिला जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर ने स्वीकार किया कि उन्होंने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा है क्योंकि कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर बयानबाजी की थी, जिसमें उनकी मां भी बैठी हुई थीं।
मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत दिल्ली आ रही थी। मंडी से रवाना होने से पहले उन्होंने अपनी मां का आशीर्वाद लिया था और लिखा था कि दिल्ली बुला रही है। कंगना रनौत के साथ दिल्ली आते वक्त यह घटना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई। सीआईएफ की महिला जवान को हिरासत में लिया गया है।
बता दें कि कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) ने इस बाबत एक बयान भी जारी किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर बयान साझा करते हुए कहा, मुझे बहुत सारे फोन कॉल्स आ रहे हैं। मेरे शुभ चिंतकों और मीडिया के। मैं सुरक्षित हूं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज जो हादसा हुआ वह सिक्योरिटी चेक के साथ हुआ। वहां सिक्योरिटी चेक कर जब मैं निकली तो दूसरे कमरे में सीआईएसएफ की जो सुरक्षाकर्मी थीं।” उन्हें पास करने का प्रयास किया तो उन्होंने सामने से आकर मेरे चेहरे पर मारा। इसके बाद वो गालियां देने लगीं। जब उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा कि वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं। मैं सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता ये है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, उसे हम कैसे हैंडल करेंगे।”
सीआईएसएफ की महिला जवान ने कंगना को थप्पड़ मारने के बाद कहा कि इसने (( Kangana Ranaut ) बयान दिया था कि 100-100 रुपये में लोग किसान आंदोलन में बैठे हैं। मेरी मां किसान आंदोलन में बैठी थी। ये क्या वहां बैठेगी? बता दें कि यह पूरी घटना गुरुवार दोपहर 3.30 बजे की है, जब कंगना रनौत चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं। इसी दौरान उनके साथ यह घटना घटी। इसके बाद कंगना रनौत ने इस मामले की शिकायत पुलिस में जिसके बाद अब एक्शन लेते हुए महिला जवान कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है।
Shocking rise in terror and violence in Punjab…. pic.twitter.com/7aefpp4blQ
— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) June 6, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?