राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव- 2024 में 293 सीटों के साथ बहुमत मिला है। एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi )के नेतृत्व में सरकार बनेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोदी को नौ जून की शाम सवा सात बजे उनके कैबनेट सहयोगियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। इससे पहले शुक्रवार को दिन में हुई बैठक में मोदी को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना गया।इस बैठक में एनडीए के सभी नव-निर्वाचित सांसद शामिल हुए हैं।
सरकार गठन का दावा पेश दिए जाने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी (Narendra Modi )को शुक्रवार को प्रधानमत्री नियुक्त किया। उन्होंने मोदी को मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ सरकार बनाने का न्योता दिया। इसके बाद राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि नौ जून की शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी।
सरकार गठन का न्यौता मिलने के बाद राष्ट्रपति भवन के बाहर पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा एक प्रकार से नई ऊर्जा, युवा ऊर्जा और कुछ कर गुजरने की इरादे वाली लोकसभा है। आजादी के अमृत महोत्सव के बाद यह पहला चुनाव है।
पीएम मोदी ने कहा कि 2047 में जब देश आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, उस संकल्प को पूरा करने के लिए हमारे पास स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने कहा कि देशवासियों ने एनडीए को एक बार फिर सेवा का मौका दिया है, इसके लिए वे जनता का आभार प्रकट करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जिस गति से देश आगे बढ़ा है, समाज के हर क्षेत्र में परिवर्तन साफ नजर आ रहा है। 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 18वीं लोकसभा में भी उसी गति और समर्पण भाव से देश की आशा-आकांक्षा को पूर्ण करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) ने आगे कहा कि एनडीए की बैठक में सभी घटक दलों ने मुझे नेता चुना है। सभी दलों ने राष्ट्रपति को समर्थन के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मुझे न्योता दिया। नौ जून की शाम में शपथ के बारे में सूचित कर दिया है। शपथ ग्रहण का विस्तृत कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन से जारी किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?