चेन्नई (Chennai) से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए फिर एक बुरी खबर सामने आ रही है। तमिल एक्टर प्रदीप के विजयन (Pradeep K Vijayan) का निधन हो गया है। चेन्नई में प्रदीप विजयन को उनके आवास पर उन्हें मृत पाया गया। इस खबर के बाद एक्टर के चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दो दिनों तक कोई खबर न मिलने पर जब अभिनेता का दोस्त उनसे मिलने उनके घर गए तो उन्हें घर पर मृत पाया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक,तमिल अभिनेता प्रदीप के विजयन (Pradeep K Vijayan) बुधवार को अपने घर पर मृत पाए गए। दो दिनों तक कोई खबर न मिलने पर जब अभिनेता का दोस्त उनसे मिलने उनके घर गए तो उन्हें घर पर मृत पाया गया। ये मामला पुलिस तक जा पहुंचा है। इस केस में पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
खबर में आगे बताया गया है कि, घर का दरवाजा बंद था। दोस्त के कई बार खटखटाने के बावजूद अभिनेता प्रदीप के विजयन (Pradeep K Vijayan) ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद अभिनेता के दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। नीलांकरई पुलिस ने अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर घर का दरवाजा तोड़ा था। पुलिस को एक्टर के सिर में चोट के निशान भी मिले है। पुलिस अभिनेता के शव को रोयापेट्टा सरकारी अस्पताल ले गई है।
बता दें कि अभिनेताअभिनेता प्रदीप के विजयन (Pradeep K Vijayan) ‘थेगिडी’ में निभाए अपने किरदार को लेकर बहुत पॉपुलर थे। इसके अलावा उन्हें टेडी, इरुम्बु थिराई और रुद्रन जैसी फिल्मों में काम किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?