उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur ) जिले के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कालेज की पांचवी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला डॉक्टर दीक्षा तिवारी (Doctor Diksha Tiwari ) की मौत हो गई। मूलरूप से बरेली की रहने वाली महिला डॉक्टर ने इसी साल एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और मेरठ मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप कर रही थी।
महिला डॉक्टर दीक्षा तिवारी ( Diksha Tiwari )अपने दो साथी डॉक्टर के साथ मेडिकल कॉलेज के नए भवन की पांचवी मंजिल पर पार्टी कर रही थी। इस दौरान वह पांचवीं मंजिल से डक से नीचे आ गिरी। साथी डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी और उसे एलएलआर अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मूल रूप से बरेली जनपद के सुरेश शर्मा नगर में रहने वाले प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी प्रदीप तिवारी की 24 वर्षीय इकलौती बेटी दीक्षा ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। परिवार में मां अनीता उर्फ रेनू और इकलौता भाई मयंक है जो पुणे में इंजीनियर है।
पिछले महीने डॉक्टर दीक्षा तिवारी ( Diksha Tiwari ) ने मेरठ मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप ज्वाइन की है। बुधवार देर रात दीक्षा अपने दो साथी डॉक्टर मयंक और डॉक्टर हिमांशु के साथ जीएसबीएम मेडिकल कॉलेज के नए भवन की पांचवी मंजिल पर पार्टी कर रही थी।
बताया जा रहा है की दीक्षा पांचवी मंजिल से डक से नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। साथी डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी और दीक्षा को एलएलआर अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है।
डीसीपी सेंट्रल रामसेवक गौतम ने बताया कि महिला डॉक्टर दीक्षा तिवारी ( Diksha Tiwari )अपने दो साथी डॉक्टर के साथ मेडिकल कॉलेज की छत पर थी डॉक्टर ने उनके गिरने की सूचना दी है पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?