उज्जैन( Ujjain ) पुलिस ने एक घर में छापा मारकर सटोरियों से 15 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। इनमें पांच-पांच सौ के नोटों की 3000 गडि्डयां हैं। इसके अलावा 7 किलो चांदी और 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी जब्त की है। पुलिस रातभर नोट गिनती रही। शुक्रवार सुबह नोट गिनने के लिए मशीनें लगानी पड़ी। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये एमपी, राजस्थान और पंजाब के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
उज्जैन( Ujjain ) पुलिस को कृष्णा पार्क और मुस्सद्दीपुरा में बिल्डर पीयूष चोपड़ा के घर में गेमिंग और आईपीएल सट्टे की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह रेड की गई। पुलिस के छापे की सूचना मिलने के कारण यहां कारोबार चलाने वाला मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा भाग निकला।
उज्जैन( Ujjain ) के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 19 ड्रीम्स में पीयूष चोपड़ा के साथ पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ लोग कई दिनों से अंतरराष्ट्रीय सट्टा खिला रहे हैं। पुलिस ने दबिश दी। यहां क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के बांग्लादेश और नीदरलैंड के मैच पर सट्टा लगाते 9 आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से 41 मोबाइल फोन, 11 लैपटाप, 1 मैक-मिनी, 1 आईपैड, राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय सिम, 3 मेमोरी कार्ड सहित अन्य संचार उपकरण जब्त किए गए। चांदी की सील्लियां भी मिलीं। अलग-अलग रंग के 11 बैगों में कुल 14.58 करोड़ नगद मिले। इनमें कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, यूरो, पाउंड, यूएस डॉलर, हंगरी यूरो, पॉलिश मुद्रा, नेपाली करेंसी थी।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बुकी जूम मीटिंग के माध्यम से जुड़ते थे। एक बार में एक लाइन पर 50,000 से 25,00,000 रुपए तक का धंधा किया जाता था। धंधा कितना किया जाना है यह पीयूष चोपड़ा अपने साथियों को बताता था। इसके बाद बुकीज को धंधे में उतारते थे। एक मैच में करोड़ों रुपयों की हार-जीत की बाजी लगाई जाती थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?