उत्तर प्रदेश के आगरा ( Agra ) में थाना मलपुरा क्षेत्र नहर दक्षिणी बाइपास पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने शव देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है।
घटना आगरा ( Agra ) के मलपुरा थाना क्षेत्र के आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित रोहता नहर के पास की है। नहर किनारे चकरोड के बीच युवक का शव पड़ा था। दोपहर करीब 2 बजे उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा। क्षेत्र में खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। शव के पास में मोबाइल और पर्स पड़ा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पर्स में आधार कार्ड मिला। अधार कार्ड में ब्रजवीर सिंह (40) निवासी गाजियाबाद अंकित है। पर्स में दो विजिटिंग कार्ड भी मिले। इसमें एक कार्ड पर सदर थाना क्षेत्र स्थित एक ड्राई क्लीन का पता है। गोली युवक की थोड़ी के नीचे मारी गई है। जो कि गले से ऊपर की तरफ निकलते हुए खोपड़ी को पार कर गई।
एसीपी अछनेरा पूनम सिरोही और डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाई हैं। एसओजी और थाना पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। लोगों ने बताया कि युवक ने पास के ही एक ढाबे में खाना खाया था। पुलिस जांच कर रही है। चर्चा है कि एक महिला भी घटनास्थल से भागी है। अन्य लोग बाइक से जाखोदा गांव की ओर भागे हैं।
आगरा ( Agra ) पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। एसीपी अछनेरा पूनम सिरोही ने बताया है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?