सीबीआई ने नीट ( NEET ) पेपर लीक मामले में शुक्रवार को झारखंड के हजारीबाग में एक स्कूल के प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया, गिरफ्तार किए गए ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य एहसान उल हक को 5 मई को आयोजित नीट-यूजी( NEET UG ) के लिए हजारीबाग शहर का संयोजक बनाया गया था। उप प्रधानाचार्य इम्तियाज आलम को एनटीए के पर्यवेक्षक और ओएसिस स्कूल में बनाए गए नीट सेंटर के संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन दोनों के अलावा सीबीआई ने एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया है। पत्रकार के बारे में सीबीआई ने कोई जानकारी साझा नहीं की है।
सीबीआई ने शुक्रवार को नीट ( NEET ) पेपर लीक मामले मेंदिनभर पूछताछ के बाद इन्हें गिरफ्तार किया और शाम में पटना लेकर आई है। एहसान उल हक को टीम स्कूल के उनके कार्यालय में भी लेकर गई जहां करीब 2 घंटे तक जांच की गई। एहसान उल हक और इम्तियाज आलम इस मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध ईकाई (ईओयू) की जांच के दायरे में भी थे। ईओयू ने अपनी जांच के दौरान पाया था कि नीट यूजी के प्रश्नपत्र हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से ही पेपरलीक गिरोह के सरगना संजीव मुखिया को मिले थे।
पटना में सीबीआई आरोपी चिंटू और मुकेश को साथ लेकर उनके दोस्त रॉकी के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि पटना के कंकड़बाग स्थित रॉकी के घर से एजेंसी को कई सबूत हाथ लगे हैं। चिंटू की देवघर में गिरफ्तारी के बाद रॉकी फरार हो गया था। सीबीआई ने चिंटू, मुकेश, आशुतोष और मनीष कुमार के मोबाइल की भी जांच की। सभी आरोपी पिछले 6 महीने से आपस में संपर्क में थे।
सीबीआई 6 राज्य बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी में नीट-यूजी( NEET UG ) पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों के आपस में संबंधों की पड़ताल कर रही है, ताकि मास्टरमाइंड का पता चल सके। सीबीआई को शक है कि लीक मामले में विभिन्न राज्यों में गिरफ्तार आरोपी केवल कॉन्ट्रैक्टर हैं, असली अपराधी कोई और है।
राज्यों में कॉन्ट्रैक्टर के माध्यम से पेपर स्टूडेंट्स तक पहुंचा था। लीक से जुड़े पुराने अपराधियों से भी पूछताछ होगी। वह पुराने आरोपियों के रिकॉर्ड को निकाल रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?