आगरा ( Agra ) के ताजगंज थाना क्षेत्र में एसयूवी गाड़ी ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में चालक के पास आगे बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। ऑटो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
आगरा ( Agra ) के ताजगंज खैराती टौला के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही ताजगंज के गुम्मट निवासी प्रमोद कुमार 25 और एटा निवासी सोनू 22 की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोर से लगी थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी का आगे वाला पहिया निकल गया। ऑटो व गाड़ी के चालक दोनों मौके से फरार हो गए।
ऑटो एक साइड से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रमोद बुधवार रात को काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त अभिषेक के साथ बिजली घर खाना खाने गया था। रात करीब 3 बजे दोनों ऑटो से घर वापस आ रहे थे। प्रमोद चालक के बगल में बैठा था। अभिषेक पीछे तीन सवारियों के साथ बैठा था। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनू आगरा घूमने के लिए आया था। वह एक परिचित के पास ताजगंज जा रहा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?