नीट ( NEET ) परीक्षा में अनियमितता के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात के गोधरा के एक निजी विद्यालय के मालिक दीक्षित पटेल( Dixit Patel)को गिरफ्तार किया है। दीक्षित पटेल पर नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितता में शामिल होने का आरोप है। उन पर नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों के संपर्क में होने के संदेह है। इस संदेह के आधार पर सीबीआई ने दीक्षित पटेल के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
दीक्षित पटेल ( Dixit Patel)जय जलाराम स्कूल के मालिक हैं, जो कि पंचमहाल जिले के गोधरा के पास स्थित है। इस स्कूल में भी नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन हुआ था। दीक्षित पटेल को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। सरकारी वकील राकेश ठाकोर का कहना है कि दीक्षित पटेल को रिमांड पर लेने के लिए सीबीआई उन्हें अहमदाबाद ले गई है। राकेश ठाकोर ने कहा, ‘गुजरात सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है।
पांच मई को देशभर में नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन किया गया था। जय जलाराम स्कूल में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दीक्षित पटेल पर आरोप है कि उन्होंने परीक्षा में पास होने में मदद करने के लिए अभ्यर्थियों से 10 लाख रुपये की मांग की थी। नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप में गुजरात से अब कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितता के मामले में सीबीआई ने 27 जून को दीक्षित पटेल ( Dixit Patel)से पूछताछ की थी। सीबीआई ने कुछ छात्रों के परिजनों के भी बयान दर्ज किए। इस मामले में जय जलाराम स्कूल के प्रिंसिपल और एक शिक्षक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आपको बता दें कि नीट में गड़बड़ी करने के आरोप में गुजरात से पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, छात्रों से पैसे लेकर नीट परीक्षा पास कराने का गोरखधंधा चल रहा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?