महाराष्ट्र (Maharashtra ) को पहली महिला मुख्य सचिव मिल गईं हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक( Sujata Saunik )ने रविवार को महाराष्ट्र की मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसी के साथ आईएएस सुजाता सौनिक, महाराष्ट्र के 64 वर्षों के इतिहास में मुख्य सचिव बनने वालीं पहली महिला बनीं हैं।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में आज तक किसी भी महिला को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त नहीं किया गया। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक ( Sujata Saunik )यह पदभार संभालने वाली पहली महिला होंगीं।रविवार शाम दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में करीर ने सुजाता सौनिक को कार्यभार सौंपा।
आईएएस सुजाता सौनिक ( Sujata Saunik )वर्ष 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें नितिन करीर की जगह मुख्य सचिव बनाया गया है। करीर मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सुजाता सौनिक का कार्यकाल एक वर्ष का होगा क्योंकि जून 2025 में वे भी सेवानिवृत हो जाएंगीं।
दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय में आयोजित किए गए एक समारोह में नितिन करीर ने सुजाता सौनिक ( Sujata Saunik )को कार्यभार सौंपा। आईएएस सुजाता सौनिक के पति मनोज सौनिक भी इससे पहले राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं। मुख्य सचिव बनने से पहले आईएएस सुजाता राज्य के गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव रह चुकीं हैं।
सुजाता सौनिक ( Sujata Saunik )के पास सार्वजनिक नीति और शासन के क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव है। उन्होंने स्वास्थ्य, वित्त, शिक्षा, आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अलग अलग पदों पर रहते हुए अहम भूमिका निभाई है।
शीर्ष सरकारी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुजाता सौनिक को मुख्य सचिव के रूप में चुनने में सर्वसम्मति दिखाई। सरकार आगामी विधानसभा चुनावों से पहले महिला मतदाताओं को एक मजबूत संकेत भेजना चाहती थी। इसके अलावा उनका चयन ऐसे समय में हुआ है जब सरकार ने हाल ही में चौथी महिला नीति के कार्यान्वयन की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं का सशक्तीकरण और विकास करना है।
सख्त और बेबाक अधिकारी के रूप में जानी जाने वाली सुजाता सौनिक वर्तमान में राज्य के गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार संभाल रही हैं। हाल ही में उन्हें कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा सचिव रैंक पर पदोन्नत किया गया था। उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग में भी अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्य किया है। साथ ही सार्वजनिक स्वास्थ्य सहित कुछ अन्य विभागों में भी काम किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?