Wednesday, June 24, 2026

Crime, Delhi, News, Politics

Delhi :महुआ मोइत्रा के खिलाफ नए कानून 79 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष पर की थी अभद्र टिप्पणी

Delhi Police files FIR against TMC MP Mahua Moitra for ‘derogatory’ remarks on NCW chief Rekha Sharma

राष्ट्रीय महिला आयोग की चीफ रेखा शर्मा पर अभद्र टिप्पणी   (   सांसद महुआ मोइत्रा( Mahua Moitra ) को भारी पड़ गई है। महुआ मोइत्रा के बयान पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने टीएमसी सांसद के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की है। टीएमसी एमपी पर नए क्रिमिनल कानून की धारा 79 के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला आयोग ने रेखा शर्मा पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत दर्ज की थी।

महुआ मोइत्रा ( Mahua Moitra )के मामले पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि महुआ मोइत्रा, सांसद की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कथित पोस्ट ने धारा 79, बीएनएस-2023 के तहत अपराध किया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए और इसकी प्रारंभिक जांच के बाद, पीएस स्पेशल में धारा 79, बीएनएस-2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुरुवार (4 जुलाई) को रेखा शर्मा हाथरस में हुई भगदड़ में घायल महिलाओं से मिलने पहुंची थीं। इस मुलाकात का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति छतरी लेकर रेखा शर्मा के पीछे चल रहा था। इसे लेकर महुआ मोइत्रा ( Mahua Moitra )ने कहा कि रेखा अपने बॉस का पायजामा पकड़ने में व्यस्त हैं। हालांकि बाद में महुआ ने पोस्ट डिलीट कर दिया।

इस पोस्ट को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने X पर लिखा- ‘टीएमसी सांसद ने जो लिखा, वह किसी महिला के सम्मान का उल्लंघन है। हम इसकी निंदा करते हैं और महुआ मोइत्रा पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। महुआ पर तीन दिन के अंदर FIR दर्ज होनी चाहिए। इस बारे में हमने लोकसभा स्पीकर को भी पत्र लिखा है।’

राष्ट्रीय महिला आयोग की पोस्ट पर महुआ ( Mahua Moitra )ने X पर लिखा- दिल्ली पुलिस, जल्दी कार्रवाई कीजिए। मैं नादिया (पश्चिम बंगाल) में हूं। अगर जरूरत हो तो तीन दिन में गिरफ्तार कर लीजिए।

महुआ ने रेखा शर्मा पर ये तंज भी कसा कि मैं अपना छाता संभाल सकती हूं। ये भी लिखा कि दिल्ली पुलिस को नए नियमों के तहत कुछ अन्य आरोपियों पर भी केस दर्ज करना चाहिए।

 

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.