जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के कुलगाम ( Kulgam ) में रविवार (7 जुलाई) को लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है। मुदरघम और चिन्निगम फ्रिसल में अबतक 6 आतंकी मारे गए हैं। भारतीय सेना (Indian Army ) दो जवान शहीद हुए हैं। मुदरघम में एक-दो आतंकियों और चिन्निगम फ्रिसल में एक और आतंकी के छिपे होने की संभावना है।
मुदरघम में आज सुबह दो आतंकी मारे गए हैं। यहां शनिवार (6 जुलाई) को एक आतंकी मारा गया था। एक जवान शहीद हो गया था। कुलगाम के चिन्निगम फ्रिसल में कल चार आतंकी मारे गए। एक जवान शहीद हुआ था।
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन ने कहा कि कुलगाम ( Kulgam ) के पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम को बड़ी सफलता मिली है। यहां दो मुठभेड़ में अब तक छह आतंकवादी मारे गए हैं। एक मुठभेड़ पूरी हो चुकी है और एक जगह मुठभेड़ चल रही है।
कुलगाम ( Kulgam ) जिले में शनिवार को दो जगहों पर मुठभेड़ शुरू हुई, जो रविवार को भी जारी है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। आईजी बीके बिर्दी ने बताया कि फ्रिसल चिन्नीगाम में चार आतंकी मारे गए। इसके बाद रविवार को दो आतंकी मारे गए।
मुठभेड़ स्थल से चार आतंकियों के शव बरामद हुए हैं। उनके कब्जे से तीन एके 47 और एक पिस्तौल बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार ये आतंकी हिजबुल मुजाहीदीन के गुट टीआरएफ से जुड़े हुए थे। आतंकियों की पहचान यावर बशीर पुत्र बशीर अहमद डार निवासी कैमोह, जाहिद अहमद डार पुत्र गामहौद डार निवासी यारीपोरा, तौहीद अहमद राथर पुत्र अब सतार राथर निवासी, शकील अहमद वानी पुत्र मोहम्मद शरीफ वानी निवासी कुलगाम के तौर पर हुई है। बाकी दो आतंकियों की पहचान अभी बाकी है।
मुठभेड़ फ्रिसल चिन्नीगाम व मुदरघम इलाके में हुई। कार्रवाई में मुदरघम में पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन तथा फ्रिसल में एक राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही प्रवीण प्रभाकर घायल हुए। बाद में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, सेना की ओर से नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रविवार को दोनों बलिदानियों को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस और सुरक्षाबलों की एक टीम ने विशिष्ट इनपुट के आधार पर कुलगाम के मुदरघम इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध क्षेत्र की ओर बढ़े तो छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।
शुरुआती फायरिंग में सेना का एक जवान घायल हो गया। उन्हें तत्काल निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सतर्कता बरतते हुए अभियान जारी रखा। पूरे इलाके को घेर रखा गया है ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब न हो सकें।
दूसरी मुठभेड़ कुलगाम ( Kulgam ) के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में हुई। यहां भी आतंकियों की मौजूदगी पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होने पर दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से शुरू हुई मुठभेड़ में घर में छिपे चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली।
ड्रोन फुटेज में घर के बाहर चार शव पड़े पाए गए। हालांकि, फायरिंग जारी रहने की वजह से इन शवों को बरामद नहीं किया जा सका है। मुठभेड़ शुरू होते ही दोनों स्थानों पर सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
कुलगाम ( Kulgam ) में आतंकियों से मुठभेड़ में हरियाणा के जवान प्रदीप कुमार शहीद हुए हैं। प्रदीप जींद जिले के जाजनवाला गांव के रहने वाले थे। मुदरघम मुठभेड़ के दौरान उनकी शहादत हुई। प्रदीप 2015 में सेना में भर्ती हुए थे।उनकी काबिलियत देखकर उन्हें पैरा कमांडो बनाया गया था। वह परिवार के इकलौते बेटे हैं। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी।
कुलगाम के चिन्निगम फ्रिसल इलाके में शहीद हुए 26 साल के जवान प्रवीण जंजाल 2019 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। 2020 में दूसरी महार रेजिमेंट में थे। वह पहले मणिपुर में तैनात थे। चार महीने पहले ही उन्हें सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (विशेष दस्ते) के हिस्से के रूप में कुलगाम जिले में तैनात किया गया था।
जंजाल ने कुछ महीने पहले ही शादी की थी। जब उनकी मौत की खबर उनके परिवार तक पहुंची तो गांव में मातम छा गया। सोमवार (8 जुलाई) को महाराष्ट्र के अकोला जिला स्थित उनके पैतृक गांव मोरगांव भाकरे में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
J-K: Six terrorists killed in separate encounters in Kulgam district
Read @ANI Story | https://t.co/g6mGkfJVLM#JammuAndKashmir #Terrosits #Kulgam pic.twitter.com/4ZOs8JGb5j
— ANI Digital (@ani_digital) July 7, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?