उत्तर प्रदेश के हाथरस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी( Hathras CMO ) कार्यालय में तैनात महिला लिपिक मधु भाटिया को वेतन व एरियर निकालने के लिए 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस आगरा की टीम ने गिरफ्तार किया है। यह महिला लिपिक स्वास्थ्य विभाग के ही एक नेत्र परीक्षण अधिकारी से रुके हुए वेतन और एरियर की एवज में 45 हजार रुपए मांग रही थी। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि उसने 40 हजार रुपए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के लिए और 5 हजार रुपए अपने लिए मांगे थे। विजिलेंस टीम आगरा ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी ननकेश विमल ने विजिलेंस में शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि हाथरस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी( Hathras CMO ) कार्यालय से वर्ष 2023 के माह सितंबर, अक्टूबर , नवंबर वेतन रुका हुआ है। यहां तक कि पांच साल का एरियर का भुगतान भी नहीं किया है। भुगतान करने के लिए टालमटोल किया जा रहा था। भुगतान के लिए 45 हजार रुपये मांगे गए थे।
ननकेश ने बताया कि उसकी पत्नी विशाखा दिवाकर को कुछ साल से सड़क दुर्घटना के चलते कोमा में पड़ी हुई है। पत्नी के इलाज के लिए पैसे तक नहीं रहे हैं। मेरी पत्नी सादाबाद सीएचसी पर स्टाफ नर्स के तौर पर तैनात थी। ननकेश ने यह भी बताया कि मैं मेडिकल लीव पर रहा था। उस दौरान को वेतन रुका हुआ है। करीब 3.50 लाख रुपये वेतन व एरियर का भुगतान बकाया है। कई बार भुगतान निकालने के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन हर बार पैसे की डिमांड हो रही थी। भुगतान न मिलने की दशा में इसकी शिकायत की विजिलेंस आगरा से की।
आगरा विजिलेंस द्वारा मामले की जांच की गई। जांच में मामला सही पाया गया। 12 जुलाई को वरिष्ठ सहायक मधु भाटिया ने तय की गई रिश्वत की धनराशि 45 हजार रुपये के साथ ननकेश विमल को हाथरस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी( Hathras CMO ) कार्यालय के निकट बुलाया। यहां विजिलेंस टीम ने 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़तार किया।पुलिस टीम ने बताया कि इसमें 40 हजार रुपये सीएमओ व पांच रुपये स्वयं के लिए वरिष्ठ सहायक द्वारा मांगे गए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंजीत सिंह व वरिष्ठ सहायके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?