उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) में शनिवार सुबह में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर( GST Assistant Commissioner ) संतोष कुमार भारती(39) की पत्नी नीलम भारती ने शनिवार सुबह घर पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। हालांकि मृतका के परिजन बहनोई पर हत्या करने का आरोप लगा कर तहरीर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर( GST Assistant Commissioner )संतोष कुमार परिवार के साथ सुशांत गोल्फ सिटी में परिवार के साथ रहते हैं। सुबह करीब आठ बजे वह जिम चले गए थे। उनकी दोनों बेटियां खुशी और श्रेया स्कूल चली गई थीं। करीब डेढ़ घंटे बाद जब संतोष घर आए तो देखा कि दरवाजे खुले हुए हैं। वह भीतर गए तो वहां देखा कि पत्नी नीलम फंदे पर लटक रही हैं। उन्होंने शव को फंदे से उतारा।
पत्नी के शव देखकर संतोष सन्न रह गए। उन्होंने पहले पड़ोस में रहने वाले एक अफसर को जानकारी दी। उन अफसर के गनर ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद जब वह कुछ संभले तक नीलम के बिहार पटना निवासी परिजनों को फोन कर घटना के बारे में बताया। कुछ घंटे बाद बस्ती निवासी नीलम के भाई नवीन पहुंचे। उधर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की।
नीलम के भाई नवीन एसबीआई में बैंक मैनेजर हैं। वर्तमान में वह बस्ती में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ऐसा क्यों किया गया? आरोप लगाया कि नीलम की हत्या की गई। संतोष पर आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी है। एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही परिवार वाले कोई ऐसी जानकारी दे सके हैं, जिससे ये पता चल सके कि आखिर नीलम ने खुदकुशी क्यों की। तहरीर के आरोपों की जांच की जा रही है।
मृतका के भाई ने बताया- 2010 में बहन की शादी संतोष से की थी। करीब 7 साल से बहन को उसके पति और सास-ससुर प्रताड़ित करते थे। मारते-पीटते थे। उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था। वो बार-बार मुझसे कहती थी कि भैया पूरा परिवार मेरे खिलाफ है। मैंने कई बार अपने जीजा से इस बारे में बात करना चाहा, लेकिन वो हमारी बात नहीं सुनता था।
नवीन ने बताया- मेरी बहन को पूरा परिवार मिलकर अपमानित करता था। उससे कहा जाता था कि घर छोड़कर चली जाओ। तुम हमारे साथ रहने लायक नहीं हो। जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर( GST Assistant Commissioner )पति उसके साथ बेवफाई करता था। वो उसके साथ कहीं जाती, तो उसे बीच रास्ते में ही गाड़ी से उतार देता। गालियां देता और कभी भी ढंग से बात तक नहीं करता था। इससे वो अकेलेपन की शिकार हो गई थी।नवीन ने बताया बहन को प्लान करके मार दिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?