मुंबई दौरे के दौरान प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट( Anant Ambani and Radhika Merchant ) के शुभ आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। इसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी के ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में पहुंचने पर दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी ने पत्नी नीता अंबानी समेत आगे बढ़कर उनका ग्रैड वेलकम किया। इसके बाद आकाश और अनंत ने दोनों ने पांव छूकर प्रधानमंत्री के पैर छुए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए थे।
इस दौरान, पीएम मोदी ने मुकेश के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी नवविवाहिता राधिक मर्चेंट ( Anant Ambani and Radhika Merchant ) को शादी के पवित्र बंधन में बंधने की शुभकमानाएं व आशीर्वाद दिया। पीएम नरेंद्र मोदी रात करीब 8:30 बजे पहुंचे। यहां वे 2 घंटे 40 मिनट रुके।प्रधानमंत्री ने वर-वधु को गिफ्ट दिया।
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ( Anant Ambani and Radhika Merchant ) की शादी के कार्यक्रम बीते सात महीनों से चल रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शुक्रवार (12 जुलाई) को सात फेरे लिए। दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शाही समारोह में देश-दुनिया की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। खेल, बिजनेस, मनोरंजन और राजनीति की दुनिया के लोकप्रिय चेहरे शादी का हिस्सा बने। अनंत राधिका के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने वाले लोगों में बॉलीवुड आइकन अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान और रणबीर कपूर शामिल थे। वहीं खेल जगत से क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के साथ ही बैडमिंटन चैंपियन सानिया मिर्जा भी शामिल हुईं।
शादी में शामिल होने वाले राजनेताओं में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल और शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, राकांपा (सपा) सुप्रीमो शरद पवार और कांग्रेस नेता कमल नाथ शामिल थे। रिसेप्शन में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस भी शामिल हुए। वहीं वैश्विक नेताओं में पूर्व ब्रिटिश प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन भी शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ ही स्वामी रामभद्राचार्य भी शामिल हुए। उनके अलावा, फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उनके डिप्टी पवन कल्याण भी उपस्थित थे।
Historically The Greatest Gesture at an Indian Wedding🔥
PM Modi attends Anant Ambani and Radhika Merchant’s Shubh Aashirwad Ceremony in Mumbai 🤯🎊pic.twitter.com/eQ2qv1d7eC
— Sumit Kapoor (@moneygurusumit) July 13, 2024


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा