महाराष्ट्र( Maharashtra ) के रायगढ़ ( Raigad ) जिले में ट्रैवल इन्फ्लुएंसर आनवी कामदार ( Aanvi Kamdar ) की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आनवी रायगढ़ जिले में फेमस कुंभे झरने को देखने आई थी। वह इंस्ट्राग्राम रील की शूटिंग कर रही थी। इसी दौरान आनवी का पैर फिसल गया और 300 फुट गहरी खाई में गिर गई।
मुंबई की रहने वाली आनवी कामदार ( Aanvi Kamdar )16 जुलाई की सुबह अपने 7 दोस्तों के साथ कुम्भे झरने गईं थीं। बारिश के दौरान वह वीडियो शूट कर रही थीं। तभी वह खाई में गिर गईं। हादसा सुबह 10.30 बजे के आसपास हुआ। उनके दोस्तों के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और रेस्क्यू टीम को भी सूचना दी गई। उन्हें रेस्क्यू करके पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही आनवी की मौत हो गई।
रायगढ़ एसपी सोमनाथ घरगे ने बताया कि इतनी ऊंचाई से खाई में गिरने के बावजूद रेस्क्यू किए जाते समय आनवी( Aanvi Kamdar ) जिंदा थीं। आनवी को बचाते समय पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे थे। पहले तो ऐसा लगा कि वो जिंदा नहीं हैं। मगर करीब जाने पर देखा गया तो उनकी सांसें चल रही थीं। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पुणे के जिला कलेक्टर सुहास दिवास ने लोगों से अपील भी की है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में किसी भी नदी, झरने या तालाब के पास न जाएं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं। इसलिए जिम्मेदार और जागरूक बनें।
आनवी ( Aanvi Kamdar )पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी थी। उन्होंने @theglocaljournal हैंडल के नाम से इंस्टाग्राम अकांउट बनाया था। उनके 2.80 लाख फॉलोअर्स थे। वह सोशल मीडिया पर से ट्रैवलिंग से जुड़े अपने एक्सपीरियेंस शेयर करती थीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?