आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) में बुधवार (17 जुलाई) की रात वाईएसआर कांग्रेस पार्टी( YSRCP )के नेता की दोनों हाथ काटकर बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान TDP के लोकल नेता के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना की वजह आपसी दुश्मनी है।
पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले के विनुकोंडा में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वाईएसआर कांग्रेस ( YSRCP ) की यूथ विंग के मेंबर शेख रशीद पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
आरोपी की पहचान शेख जिलानी के रूप में हुई है, जो TDP का लोकल नेता है। जिला पुलिस प्रमुख कांची श्रीनिवास राव ने कहा कि जांच से स्पष्ट है कि घटना का किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से कनेक्शन नहीं है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए, विनुकोंडा में धारा 144 लागू कर दी गई है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें जिलानी धारदार हथियार से रशीद पर हमला करता नजर आ रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिलानी ने रशीद के दोनों हाथ काट दिए और गर्दन पर जानलेवा हमला किया।
मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ( YSRCP )की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा की राक्षस बन चुके TDP नेता ने बेरहमी से हत्या कर दी। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राशिद पर चाकू से हमला किया गया। जिससे उनके दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आईं और गले पर भी गहरा घाव हो गया।पार्टी ने TDP के नेताओं को टैग करते हुए पक्षपातपूर्ण राजनीति करने के आरोप लगाए।
मामले में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ( YSRCP ) के अध्यक्ष वाई.एस जगन मोहन रेड्डी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने रशिद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ये सरकार की विपक्ष को दबाने की घिनौनी साजिश है।
उन्होंने कहा “मैं चंद्रबाबू नायडू को कड़ी चेतावनी देता हूं कि सत्ता स्थायी नहीं है। उन्हें अपने हिंसक तरीके छोड़ देने चाहिए। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान देने की अपील करता हूं।”



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?