आईएफएस अधिकारी विनय मोहन क्वात्रा ( Vinay Mohan Kwatra ) को अमेरिका (America ) में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वह जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने क्वात्रा की नियुक्त का ऐलान आधिकारिक वेबसाइट पर किया है। साथ ही यह भी बताया है कि वह जल्द ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे। बता दें कि अमेरिका में भारत के नए राजदूत नियुक्त होने से पहले विनय क्वात्रा भारत के विदेश सचिव रहे। इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखने का काम किया।
आपको बता दें कि क्वात्रा ( Vinay Mohan Kwatra ) इसी महीने विदेश सचिव के पद से सेवानिवृत हुए थे। अब उन्हें अमेरिका में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद जनवरी में तरनजीत सिंह संधू के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त पड़ा था। क्वात्रा का कार्यकाल इस वर्ष 30 अप्रैल को ही खत्म हो गया था लेकिन केंद्र सरकार ने उनका कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया था। क्वात्रा की जगह विक्रम मिस्री को विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। विदेश सचिव बनने से पहले विनय मोहन क्वात्रा, भारत के दूत के रूप में चीन, अमेरिका, फ्रांस में काम कर चुके हैं।
विनय मोहन क्वात्रा ( Vinay Mohan Kwatra ) 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अफसर हैं। क्वात्रा को मोदी सरकार के पसंदीदा अफसरों में से एक माना जाता है। इससे पहले क्वात्रा नेपाल में भी भारत के राजदूत रह चुके हैं। भारत नेपाल के बीच संबंधों को सुधारने का श्रेय भी क्वात्रा को ही दिया जाता रहा है। उन्होंने जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में सचिव के रूप में भी काम किया है।
अमेरिका के राजूदत के तौर पर विनय मोहन क्वात्रा ( Vinay Mohan Kwatra ) की नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है, जब भारत-अमेरिका संबंधों में उथल-पुथल मची हुई है। अमेरिका ने हाल ही में पीएम मोदी की रूस यात्रा पर भी सवाल उठाए थे, और रूस के साथ भारत के संबंधों पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके अलावा, अमेरिका द्वारा भारत पर खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित तौर पर हत्या करने की साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा है। भारतीय मूल के विवेक गुप्ता को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और अमेरिकी अधिकारियों के कहने पर उसे अमेरिका भेज दिया गया था।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा