गुजरात ( Gujarat) के आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार की पत्नी ने आत्महत्या ( Suicide) कर ली है। वहीं पुलिस के मुताबिक उसने सुसाइड से पहले खुद को बेकसूर बताते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के नाम पत्र भी लिखा है। बता दें कि आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार की पत्नी आठ महीने पहले अपने गैंगस्टर दोस्त के साथ भाग गई थी।
बीते शनिवार को जब सूर्या गांधीनगर में मौजूद अपने घर लौटी तो आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार के सुरक्षाकर्मियों ने उसे घर में घुसने से मना कर दिया, जिससे आहत होकर उसने जहर खा आत्महत्या ( Suicide) करली । इसके बाद उसे यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बता दें कि तमिलनाडु के रहने वाले 2005 बैच आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार वर्तमान में गुजरात विद्युत नियामक आयोग (जीईआरसी) में सचिव के पद पर तैनात हैं। मामले में गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि सूर्या आठ महीने से तमिलनाडु में अपने दोस्त राजा के साथ रह रही थी। राजा हत्या का दोषी है।
पुलिस के मुताबिक दोनों साथ मिलकर एक व्यवसाय शुरू करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर लिया तो उनकी योजना फेल हो गई। जबकि सूर्या को हत्या के दोषी को शरण देने के लिए आरोपी बनाया गया था। इसके अलावा, वह एक बच्चे के अपहरण मामले में मुख्य आरोपी थी और तमिलनाडु पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
एसपी वासमसेट्टी ने कहा, व्यवसाय में हुए नुकसान को कवर करने और कानूनी खर्चों को पूरा करने के लिए, उसने अपनी संपत्ति लक्ष्मी नाम की एक महिला को बेच दी। इसके बाद वह बेंगलुरु चली गई और शेफ बनने के लिए एक कोर्स में दाखिला लिया। जब सूर्या ने लक्ष्मी से कोर्स की फीस भरने में मदद करने का आग्रह किया, तो उसने इनकार कर दिया और सूर्या से अपनी बची हुई संपत्ति बेचने को कहा। इसके बाद सूर्या ने कथित तौर पर मदुरै में लक्ष्मी के बेटे का अपहरण करवा दिया, जिसके लिए दो सप्ताह पहले उसके और चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पत्र में उसने दावा किया कि उसे दोनों मामलों में झूठा फंसाया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?