नेपाल ( Nepal ) की राजधानी काठमांडू में बुधवार सुबह एक विमान दुर्घटनाग्रस्त ( Plane Crash )हो गया है। प्लेन में सवार 19 लोगों में से 18 की मौत हो गई है। वहीं घायल पायलट कैप्टन एम. शाक्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। प्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था।
विमान ने सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर के अंदर यह क्रैश ( Plane Crash )हो गया। 9N-AME प्लेन सौर्य एयरलाइन्स का था। हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सौर्य एयरलाइंस के ही स्टाफ थे, जबकि बाकी 2 क्रू मेंबर्स थे।
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के खोज और बचाव केंद्र ने एक बयान में कहा कि बॉम्बार्डियर सीआरजे-200 विमान को रनवे भ्रमण का सामना करना पड़ा और तुरंत ही भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया, पंद्रह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद काठमांडू में हवाई सेवाएं कुछ देर के लिए रोक दी गईं लेकिन अब फिर से शुरू हो गई हैं।
विमान हादसे ( Plane Crash )में मारे गए 18 लोगों में से तीन एक ही परिवार के हैं। इनमें मुन राज शर्मा उनकी पत्नी प्रीजा खाटिवाडा और उनका चार साल का बेटा आदि राज शर्मा शामिल है।सौर्य एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि प्रिजा और उनके बेटे की पहचान पहले कंपनी के कर्मचारियों के रूप में की गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वे यात्री थे। हादसे में 15 लोगों की की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा था। दुर्घटना में एयरलाइन स्टाफ एक यमनी नागरिक की भी मौत हो गई।
दरअसल 21 साल पुराने इस विमान को मरम्मत कर टेस्टिंग के लिए ले जाया जा रहा था। विमान में मौजूद लोग कंपनी का टेस्टिंग स्टाफ था। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची।
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, विमान हादसा ( Plane Crash ) किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।खराब हवाई सुरक्षा रिकॉर्ड के लिए नेपाल की आलोचना की गई है, और 2000 के बाद से हिमालयी देश में विमान या हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में लगभग 350 लोग मारे गए हैं।
Cabinet forms five-member committee to probe Saurya Airlines crash
The panel has been given 45 days to submit a report.https://t.co/LYCXhuRecL
— The Kathmandu Post (@kathmandupost) July 24, 2024
18 killed as Saurya Airlines aircraft crashes at Kathmandu airport pic.twitter.com/o1peCcjqYH
— The Kathmandu Post (@kathmandupost) July 24, 2024



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?