चुनाव आयोग ने नौ राज्यों की 12 राज्यसभा ( Rajya Sabha ) सीटों पर उपचुनाव का एलान कर दिया है। बुधवार को आयोग की घोषणा के अनुसार, उपचुनाव तीन सितंबर को होंगे। 10 सीटें राज्यसभा सदस्यों के लोकसभा चुनावों में निर्वाचित होने से खाली हुई थीं, जबकि दो अन्य रिक्तियां राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे से हुई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव की अधिसूचना 14 अगस्त को जारी होगी, जबकि नामांकन 21 अगस्त तक होगा।
चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि नौ राज्यों की खाली हुई 12 राज्यसभा ( Rajya Sabha )सीटों के लिए तीन सितंबर को चुनाव होगा। केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत मौजूदा सदस्यों के लोकसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा की 10 सीटें खाली हो गई थीं।
तेलंगाना और ओडिशा में राज्यसभा ( Rajya Sabha )की दो सीट के लिए उपचुनाव भी होगा। तेलंगाना में हाल में के. केशव राव ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था] जबकि बीजू जनता दल (बीजद) की सांसद ममता मोहंता ने राज्यसभा सीट और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
इसके अलावा लोकसभा चुनाव जीतने वाले अन्य राज्यसभा ( Rajya Sabha )सदस्यों में कामाख्या प्रसाद तासा (भारतीय जनता पार्टी), मीसा भारती (राष्ट्रीय जनता दस), विवेक ठाकुर (भाजपा), दीपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस), उदयनराजे भोसले (भाजपा), के सी वेणुगोपाल (कांग्रेस) और बिप्लब कुमार देब (भाजपा) शामिल हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?