अमेरिका (America ) में पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चंट ( Asif Merchant )पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ( Donald Trump )और अन्य अमेरिकी अधिकारियों की हत्या की साजिश रचने के मामले में मंगलवार को आरोप तय किए गए। उसे बीते महीने गिरफ्तार किया गया था। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालांकि इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि बीते माह पेंसिल्वेनिया के बटलर में डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश से उसका कोई संबंध था। बावजूद इसके यह भी दावा किया गया है कि ट्रंप उसके निशाने पर थे। किसी भी हमले से पहले ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आरोपी की साजिश को विफल कर दिया।
अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, 46 साल के पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चंट ( Asif Merchant ) ने कथित तौर पर रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर कासिम सुलेमानी की अमेरिका द्वारा हत्या का बदला लेने के लिए उसने एक राजनेता और कुछ अधिकारियों की हत्या करने के लिए साजिश रची और एक अन्य व्यक्ति से संपर्क किया।
एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पैसे के बदले हत्या की यह खतरनाक साजिश कथित तौर पर ईरान से करीबी संबंध रखने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक द्वारा रची गई थी। हालांकि यह सीधे तौर पर ईरान के संपर्क से बाहर है। एक सार्वजनिक अधिकारी, या किसी भी अमेरिकी नागरिक को मारने की विदेश-निर्देशित साजिश हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।
अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, आसिफ मर्चंट ( Asif Merchant ) एक पाकिस्तानी नागरिक है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनका जन्म 1978 के आसपास कराची में हुआ था। एफबीआई ने उसके बारे में बताया कि आसिफ मर्चेंट की पत्नी और बच्चे ईरान में हैं और दूसरा परिवार पाकिस्तान में है। उसके यात्रा रिकॉर्ड के अनुसार, आसिफ मर्चेंट अक्सर ईरान, सीरिया और इराक की यात्रा किया करता था।
एफबीआई के अनुसार, आसिफ मर्चंट ( Asif Merchant ) अप्रैल 2024 में पाकिस्तान से अमेरिका पहुंचा था। जहां उसने एक ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया, जिसके बारे में उसका मानना था कि वह उसकी हत्या की साजिश में उसकी मदद कर सकता है। इसके बाद वह जून में न्यूयॉर्क में उस व्यक्ति से मिला, जिसने बाद में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को मर्चेंट बारे में जानकारी दी और सरकारी जासूस बनकर उसने मर्चेंट की योजना की जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आसिफ मर्चंट ( Asif Merchant ) को 12 जुलाई को तब पकड़ा गया था जब वह अमेरिका छोड़ने की तैयारी कर रहा था। इसके कुछ ही समय पहले उसकी मुलाकात उन कथित हत्यारों से हुई थी, जो दरअसल अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के अंडरकवर एजेंट थे। आसिफ रजा फिलहाल न्यूयॉर्क की संघीय अदालत की हिरासत में है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?