उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सहारनपुर( Saharanpur ) में सराफा कारोबारी और उनकी पत्नी ने गंगा में कूदकर जान दे दी। सुसाइड करने के लिए दोनों शनिवार रात बाइक से 80 किमी दूर हरिद्वार (Haridwar ) पहुंचे। गंगनहर के पुल पर एक-दूसरे का हाथ पकड़ा, सेल्फी ली और गंगा में छलांग लगा दी। कारोबारी का शव सोमवार सुबह गंगनहर में उतराया मिला। शाम को घटनास्थल से 30 किमी दूर रुड़की में पत्नी का शव बरामद हुआ।
मरने से पहले कारोबारी ने अपने सभी वॉट्सऐप ग्रुप में सुसाइड नोट भेजा। जिसमें लिखा था- मैं कर्ज के दलदल में इस कदर फंस गया हूं कि बाहर ही नहीं निकला पा रहा। मरने से पहले की फोटो हम सभी को शेयर कर देंगे।
सहारनपुर( Saharanpur ) में नगर कोतवाली क्षेत्र में किशनपुरा के रहने वाले सौरभ बब्बर (35) की घर में ही श्री साईं ज्वेलर्स नाम से दुकान है। सौरभ की शादी 15 साल पहले मोना बब्बर से हुई थी। उनकी दो संतान हैं। 12 साल की बेटी श्रद्धा और 10 साल का बेटा संयम है। बेटा दिव्यांग है। 5 साल पहले उनका छोटे भाई से बंटवारा हो गया। बंटवारे के बाद सौरभ अपने माता-पिता से अलग रह रहे थे। छोटा भाई मां-बाप के साथ गोविंदनगर में रहता है।
सौरभ सोने-चांदी के गहने बनाने के अलावा कमेटी चलाने का भी काम करते थे। कमेटी में लोग अपना पैसा जमा करते थे। जिसे वह ब्याज के साथ लौटाते थे। बताया जा रहा है कि सौरभ का व्यापार ठप था। वह करीब 10 करोड़ रुपए के कर्ज में थे। लोग अपना पैसा वापस मांग रहे थे। सौरभ ने यह बात अपनी पत्नी मोना को भी बताई थी।
शनिवार की रात सौरभ ने अपने दोनों बच्चों को शहर में रहने वाले नाना-नानी के पास छोड़ा। उन्हें बताया कि कुछ जरूरी काम है, थोड़ी देर में आकर बच्चों को साथ ले जाऊंगा। इसके बाद सौरभ पत्नी मोना के साथ हरिद्वार चले गए। वहां गंगनहर पुल पर सेल्फी ली और पहले से लिखे सुसाइड नोट को वॉट्सऐप ग्रुपों पर शेयर कर दिया। फिर, नदी में कूदकर जान दे दी।
सौरभ का ऑडियो भी पुलिस के हाथ लगा है, जो सुसाइड से पहले का बताया जा रहा है। ऑडियो में सौरभ की आवाज सुनाई दे रही है, वो कह रहा है- गोलू ये सबको दिखा देना, हम लोग हरिद्वार में है और अब मरने जा रहे हैं। ठीक है…। गोलू सौरभ की दुकान पर काम करने वाला नौकर है।
बेटे-बहू के सुसाइड की खबर पाकर सौरभ और मोना के परिजन हरिद्वार रवाना हो गए। सौरभ के मां-बाप ने रविवार को सहारनपुर में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सहारनपुर( Saharanpur ) पुलिस के इनपुट में हरिद्वार पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो सौरभ और बहू मोना की लाश मिली है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?