उत्तर प्रदेश के आगरा ( Agra ) में सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में रविवार रात सोल फैक्ट्री मालिक (Factory Owner ) संजीव गुप्ता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह श्रमिकों के पहुंचने पर फैक्ट्री में प्रथम तल पर रहने वाले कारीगर ने गेट खोला। कार्यालय के अंदर पलंग पर कारोबारी का खून से लथपथ शव पड़ा देख होश उड़ गए।
औद्योगिक एरिया के एफ ब्लॉक में एसबी पॉलीमर्स के नाम से संजीव गुप्ता की फैक्टरी है। फैक्टरी के गेट बंद थे। दीवार 12 फीट ऊंची है। ऐसे में हत्यारोपी बाहर से अंदर कैसे पहुंचा? पुलिस इस पॉइंट पर छानबीन कर रही है।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस को शव पलंग पर पड़ा मिला। ऐसा लग रहा था जैसे सोते समय फैक्ट्री मालिक (Factory Owner ) संजीव गुप्ता गुप्ता की गर्दन पर चाकू से वार किया गया। गर्दन में करीब एक इंच गहरा जख्म था। एक हाथ में पट्टी बंधी थी।
पिछले दिनों फैक्टरी में ही चोट लगी थी। पुलिस को पलंग के नीचे खून बिखरा मिला। खून के कुछ छींटे दीवार पर भी थीं। दीवार पर छींटों की ऊंचाई पलंग से ज्यादा ऊपर नहीं थी।पुलिस ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी फैक्ट्री मालिक (Factory Owner ) संजीव गुप्ता दो-ढाई साल से आगरा के यूपीएसआईडीसी में एसबी पोलीमर्स नाम से जूतों के सोल की फैक्ट्री चला रहे थे। शनिवार-रविवार ही अपने घर जाते थे।रविवार की रात में ऑफिस में ही सो गए थे।
प्रारंभिक छानबीन में साझीदार से विवाद की बात सामने आई। साझीदार से विवाद है यह परिवार में सभी को पता है। एसीपी हरीपर्वत आदित्य के नेतृत्व में तीन टीमें लगाई हैं। सर्विलांस टीम अलग से काम कर रही है।
थाना सिकंदरा क्षेत्रांतर्गत शू फैक्ट्री में मिले शव की सूचना पर, फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। pic.twitter.com/Z9o9lWFApM
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) August 12, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?