उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार ने बुधवार को 13 आईएएस अफसरों ( IAS officers ) की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। प्रतीक्षा में चल रहीं मिनिष्ती एस को वित्त विभाग में सचिव बनाया गया है। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और वहां की संभागीय खाद्य नियंत्रक अनिता यादव को हटाकर प्रतीक्षारत किया गया है। गोंडा, बहराइच, प्रतापगढ़ और अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी बदले गए हैं।
आईएएस अफसरों ( IAS officers ) में प्रतीक्षारत चल रहे के. विजयेंद्र पांडियन को आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड, स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड, सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड और उत्तर प्रदेश वित्त निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
ग्रेटर नोएडा की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।गोंडा की सीडीओ एम. अरून्मोली को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष (वीसी) बनाया गया है। अलीगढ़ की सीडीओ व वहां की संभागीय खाद्य नियंत्रक आकांक्षा राणा को विशेष कार्याधिकारी, कुंभ मेला प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई।
आईएएस अफसरों ( IAS officers ) में बहराइच की सीडीओ राम्या आर को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ के संयुक्त प्रबंध निदेशक मुकेश चंद्र को बहराईच का सीडीओ, कुशीनगर की संयुक्त मजिस्ट्रेट अंकिता जैन को गोंडा का सीडीओ, प्रतापगढ़ के सीडीओ नवनीत सेहारा को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का संयुक्त प्रबंध निदेशक, प्रतीक्षारत चल रहे अरविंद सिंह को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद, बुलंदशहर की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दिव्या मिश्रा को प्रतापगढ़ का सीडीओ और कानपुर नगर की संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रखर कुमार सिंह को अलीगढ़ का सीडीओ बनाया गया है।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?