अयोध्या( Ayodhya ) जिले में भदरसा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मोईद खान ( Moid Khan)के शॉपिंग कांप्लेक्स पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को तीन जेसीबी और एक पोकलैंड की मदद से दो मंजिला भवन का ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। साढ़े चार घंटे में इसे जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान राजस्व विभाग और अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।
मोईद खान ( Moid Khan ) के शॉपिंग कांप्लेक्स बुलडोजर कार्रवाई के पहले पंजाब नेशनल बैंक की ओर से शॉपिंग कांप्लेक्स के निचले तल में स्थित कार्यालय को खाली कर दिया गया। इसके साथ ही बैंक कार्यालय के बगल में स्थित सपा नेता की बेकरी के शोरूम को भी खाली कराया गया। एक अन्य दुकान में रखे कुछ सामान हटाए गए। बाकी दुकानें कई दिन पहले ही खाली की जा चुकी थीं। कांप्लेक्स के बिजली कनेक्शन को काटा गया। आसपास की दुकानों को बंद कराने के साथ कस्बे के मुख्य मार्ग पर आवागमन को रोक दिया गया।
दोपहर को अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह, एसडीएम सोहावल अशोक सैनी और सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी की देखरेख में मोईद खान ( Moid Khan ) के शॉपिंग कांप्लेक्स को ध्वस्त करने का काम शुरू हुआ। कांप्लेक्स के पिछले हिस्से को तालाब की जमीन की तरफ से गिराया जाना प्रारंभ किया गया। सबसे पहले सिर्फ पोकलैंड की मदद से यह काम शुरू हुआ। दो मंजिला भवन के पिछले हिस्से को पोकलैंड से धराशाई किया जाने लगा। इसी कड़ी में तीन अन्य जेसीबी को मुख्य मार्ग और बगल के रास्ते की तरफ से भवन को गिराए जाने के लिए लगाया गया। शाम छह बजे तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चलती रही। इसके पहले यहीं पास में स्थित सपा नेता की बेकरी को भी जमीदोज किया जा चुका है।
इस बारे में प्राधिकरण के सचिव सतेंद्र सिंह ने बताया कि शॉपिंग कांप्लेक्स अवैध निर्माण था। इसे तालाब और चकरोड की जमीन पर कब्जा कर बनवाया गया था। प्राधिकरण की ओर से इसका नक्शा भी पास नहीं था। इसे लेकर प्राधिकरण की ओर से पूर्व में कई नोटिस दी गई थी। फिर भी नक्शा और मानचित्र स्वीकृत कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। इसके बाद ध्वस्तीकरण का आदेश पारित किया गया। इसी आदेश के आधार पर कार्रवाई की गई।
AYODHYA: Bulldozer action on the shopping complex of the prime accused in Ayodhya rape case, SP leader Moeed Khan.
This is how Yogi ji delivers justice in Uttar Pradesh – swift & clear! 🔥 pic.twitter.com/51rlUoJAPy
— Alpaca Girl🇮🇳 (@Alpakanya) August 22, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?