उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur ) की एक बस शुक्रवार (23 अगस्त) को नेपाल ( Nepal ) की मार्स्यांग्डी नदी (Marsyangdi River ) में गिर गई। हादसे में महाराष्ट्र के 27 पर्यटकों की मौत हो गई है। 10 घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे।
बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तभी तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में सुबह 11.30 बजे हाईवे से लगभग 500 फीट नीचे मार्स्यांग्डी नदी (Marsyangdi River )में गिर गई। बस में सवार यात्री महाराष्ट्र में भुसावल के रहने वाले थे। सभी नेपाल घूमने गए थे। तनहुन के मुख्य जिला अधिकारी जनार्दन गौतम ने बताया कि कुछ घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।
नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सशस्त्र पुलिस बल (APF) के 45 जवानों की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। नेपाल सेना का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम को लेकर काठमांडू से तनहुन पहुंचा। 12 गंभीर घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर काठमांडू लाया गया।
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की है। बस का नंबर UP-53 FT 7623 है। यह गोरखपुर के धर्मशाला बाजार इलाके में रहने वाले सौरभ केसरवानी की पत्नी शालिनी केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है।
महाराष्ट्र से करीब 4 महीने पहले केसरवानी ट्रेवल्स की 3 बसों की नेपाल जाने के लिए बुकिंग हुई थी। तीनों बसें 20 अगस्त को नेपाल पहुंचीं। 10 दिन इन्हें नेपाल में घूमना था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल बस हादसे में मदद के निर्देश दिए हैं। रिलीफ कमिश्नर जीएस नवीन ने नेपाल सरकार के अधिकारियों से बात की। नेपाल में तैनात भारतीय पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट किया जा रहा है।
यूपी सरकार के रिलीफ कमिश्नर ने बताया कि यह एक ट्रैवलर बस थी। इसलिए बस में यूपी और दूसरे राज्यों के लोगों के होने की भी संभावना है। नेपाल के अधिकारियों से संपर्क करके लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। महाराजगंज के एसडीएम को नेपाल भेजा गया है।
बस के मालिक विष्णु केसरवानी ने बताया कि हमारी तीन बसें गोरखपुर से नेपाल गईं थीं। इनमें महाराष्ट्र के लोग थे। हमने सभी को इलाहाबाद से पिक किया था। यहां से चित्रकूट ले गए। फिर अयोध्या आए थे। अयोध्या से गोरखपुर होते हुए सुनौली और लुंबिनी गए थे। वहां से पोखरा गए थे। पोखरा से तीनों बस काठमांडू के लिए जा रही थी। मुगलिंग के पास मार्स्यांग्डी नदी (Marsyangdi River ) बस में गिर गई।
विष्णु केसरवानी के मुताबिक, ड्राइवर का नाम मुस्तफा है। उसका इंडियन और नेपाली नंबर, दोनों बंद है। उसके जिंदा रहने का अभी तक प्रमाण नहीं मिला है। इंडियन एंबेसी के लोग वहां पहुंच गए हैं। बस का इंश्योरेंस नेपाल और इंडिया दोनों जगह का था।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत