ढाई साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध ( Russia-Ukraine War ) के बीच प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) शुक्रवार को यूक्रेन पहुंचे। यहां राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ( President Volodymyr Zelenskyy )के साथ बैठक में मोदी ने कहा, “भारत हमेशा से शांति के पक्ष में रहा है। मैं कुछ दिन पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिला था। तब मैंने मीडिया के सामने उनकी आंख से आंख मिलाकर कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शांति के हर प्रयास में भारत सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। अगर व्यक्तिगत तौर मैं कोई योगदान कर सकता हूं, तो एक मित्र की तरह मैं यह जरूर करना चाहूंगा।प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने कहा, “हम जंग पर कभी भी तटस्थ नहीं रहे हैं। हम पहले दिन से शांति के पक्ष में रहे हैं। हम बुद्ध की धरती से आए हैं, जहां युद्ध का कोई स्थान नहीं है। हम महात्मा गांधी की धरती से आते हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है।”प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की भावना मानवता से भरी है। मैं यूक्रेन की धरती पर शांति का संदेश लेकर आया हूं।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने कहा, “जंग की शुरुआत में भारतीय छात्रों को यूक्रेन से निकालने में आपने हमारी मदद की। मैं इसके लिए आपको धन्यवाद कहता हूं। दुनिया जानती है कि किसी भी जंग के दौरान हम 2 तरह से भूमिका निभाते हैं। भारत मानवीय सहायता के मामले में हमेशा यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा और दो कदम आगे चलेगा।”
कीव ( Kyiv) में जेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत और यूक्रेन के रिश्तों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। पहली बार भारत का कोई प्रधानमंत्री यूक्रेन पहुंचा है। कल यूक्रेन का नेशनल डे है। हम आपको इसकी बधाई देते हैं। हम यूक्रेन में शांति की कामना करते हैं।”
मोदी और जेलेंस्की के बीच यूक्रेन के मैरिंस्की पैलेस में करीब 3 घंटे बैठक हुई। उन्होंने जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया। बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दोनों नेताओं ने भारत के रूस से तेल खरीदने पर भी बात की। जयशंकर ने कहा, “तेल खरीदी का फैसला मार्केट की हालत के हिसाब से लिया जाता है। इसके पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है।”
इससे पहले मोदी जेलेंस्की के साथ यूक्रेन नेशनल म्यूजियम पहुंचे, जहां उन्होंने जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बच्चों के मेमोरियल पर डॉल भी रखी।प्रधानमंत्री मोदी ने कीव के स्कूल ऑफ ओरिएंटल स्टडीज में हिंदी सीख रहे यूक्रेनी बच्चों से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने कहा, “म्यूजियम में जंग के दौरान मारे गए बच्चों के बारे में जानकारी मिलने के बाद मेरा दिल भर आया है। मैं इससे बेहद दुखी हूं। किसी भी सभ्य समाज में युद्ध में बच्चों के मारे जाने जैसी घटना को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की यात्रा और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ संयुक्त वक्तव्य के साथ अमेरिका सहित दुनिया को भारत के रुख के बारे में बता दिया है। प्रधानमंत्री ने भरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि युद्ध के मैदान से समस्या का समाधान नहीं निकल सकता। जेलेंस्की की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने रूस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी इस बारे में स्पष्ट कहा था।
Ми з президентом @ZelenskyyUa сьогодні в Києві мали дуже продуктивні розмови. Індія прагне поглибити економічні зв’язки з Україною. Ми обговорили шляхи посилення співпраці в сільському господарстві, технологіях, фармацевтиці та інших подібних секторах. Ми також домовилися про… pic.twitter.com/MlXMdD9e1N
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?