फ्रांस( France ) में टेलीग्राम मैसेजिंग एप के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव (Pavel Durov) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें शनिवार शाम पेरिस के बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, ड्यूरोव प्राइवेट जेट से अजरबैजान से बॉर्गेट हवाई अड्डे पहुंचे थे। उनके खिलाफ फ्रेंच प्रशासन ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी सीमा शुल्क से जुड़े फ्रांस के धोखाधड़ी विरोधी कार्यालय के अधिकारियों ने शनिवार शाम को फ्रांसीसी-रूसी अरबपति को हिरासत में लिया। 39 वर्षीय ड्यूरोव (Pavel Durov) के खिलाफ टेलीग्राम पर मॉडरेशन की कमी के कारण फ्रांसीसी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोप है कि प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग तस्करी और पीडोफाइल सामग्री साझा करने के लिए किया गया।
फ्रांस ने टेलीग्राम पर मॉडरेशन की कमी और कानून प्रवर्तन के साथ असहयोग, ड्रग तस्करी, बच्चों के खिलाफ अपराध और धोखाधड़ी में मिलीभगत के आरोप में ड्यूरोव के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। रूस में जन्मे टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ पावेल ड्यूरोव (Pavel Durov)वर्तमान में दुबई में रहते हैं। माना जाता है कि दुनियाभर में टेलीग्राम के 900 मिलियन से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं।
पावेल ड्यूरोव (Pavel Durov) ने अगस्त 2021 में फ्रांसीसी नागरिकता स्वीकार की थी। ड्यूरोव VKontakte सोशल नेटवर्क के संस्थापक भी हैं। उन्होंने 2014 में तब रूस छोड़ दिया था, जब उन्होंने VKontakte उपयोगकर्ताओं के डेटा को रूसी सुरक्षा सेवाओं के साथ साझा करने से इनकार कर दिया था। बाद में रूस ने टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने की भी कोशिश कह थी। टेलीग्राम का रूसी भाषी लोग व्यापक रूप से इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए यूक्रेन में युद्ध के बारे में अहम जानकारी साझा की जा रही है। कहा यह भी जाता है कि कथित तौर पर रूसी सेना संचार के लिए टेलीग्राम का ही उपयोग करती है।
Telegram messaging app CEO Pavel Durov arrested in France, TF1 TV says https://t.co/AZsS5XGwRv pic.twitter.com/WxrEGaduYH
— Reuters (@Reuters) August 24, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?